Closing Bell: शेयर बाजार में लौटी रौनक, हरे निशान पर बंद हुए सेंसेक्‍स-निफ्टी

Stock Market:  वैश्विक बाजार (global market) से मिले मजबूत संकेतों के बीच शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुए. दोनों फ्रंटलाइन इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में बढ़त देखी गई. हफ्ते के आखिरी दिन के कारोबार में BSE सेंसेक्स (Sensex) में 320 अंको मजबूती देखी गई. वहीं, दूसरी ओर निफ्टी (Nifty) में भी 105 अंकों की बढ़ोत्‍तरी हुई.

BSE सेंसेक्‍स का बेहतर प्रदर्शन

आज ग्‍लोबल लेवल पर तेल की कीमतों में गिरावट के साथ-साथ भारत में बॉन्ड यील्ड में कमी से इक्विटी बाजार में तेजी दिखी. व्यापक बाजारों में, BSE सेंसेक्‍स ने बेहतर प्रदर्शन किया क्योंकि इसमें 1 प्रतिशत से अधिक की बढ़त दर्ज की गई. जबकि स्मॉलकैप सूचकांक 0.6 फीसदी उछला. इससे पहले पिछले कारोबारी सत्र में BSE सेंसेक्स (Sensex) 610 अंक की गिरावट लेकर एक महीने के निचले स्तर पर क्‍लोज हुआ था.

आज BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 320.09 अंक की गिरावट के साथ 65,828.41 अंक पर क्‍लोज हुआ. कारोबार के दौरान सेंसेक्स 66,151.65 की ऊंचाई तक गया और नीचे में 65,570.38 तक आया.

इस तरह से इंट्रा-डे ट्रेड में आज सेंसेक्स ने 581 अंको की बढ़त दर्ज की और 66 हजार के स्तर को भी पार किया, लेकिन आखिर में 320 अंको की बढ़त के साथ सेंसेक्स मजबूती के साथ बंद हुआ. वहीं, दूसरी ओर निफ्टी (Nifty) में भी 105.75 अंक की बढ़त के साथ दिन के अंत में 19,629.30 अंक पर बंद हुआ. आज के कारोबार में निफ्टी 19,726.25 की ऊंचाई तक गया और नीचे में 19,551.05 तक आया.

आज का टॉप गेनर

हफ्ते के आखिरी दिन कारोबार में सेंसेक्स के शेयरों में 21 शेयर हरे निशान पर बंद हुए. आज NTPC, टाटा मोटर्स, सन फार्मा, टाटा स्टील और SBI सेंसेक्स के टॉप 5 गेनर्स रहे। सबसे ज्यादा लाभ NTPC के शेयरों को हुआ. इसके शेयर 3.30 फीसदी तक चढ़े.

Latest News

इमरान खान की बहनों को जेल से अभी राहत नहीं, पाक सरकार ने 30 दिन और बढ़ाई हिरासत

Pakistan News: पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तीन बहनों की हिरासत को...

More Articles Like This

Exit mobile version