Stock Market: शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत, जानें सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत हुई है. आज बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेंसेक्‍स (BSE Sensex) 273.82 अंक लुढ़क कर 81,474.75 के स्‍तर पर खुला है. वहीं, नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी (NSE Nifty) भी 74.60 अंक फिसलकर 24,593.65 अंक के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है. डॉलर के मुकाबले रुपये रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचने और ग्‍लोबल मार्केट में बिकवाली का असर भारतीय शेयर बाजार पर देखने को मिल रहा है.

बात करें गिरने वाले शेयरों की तो इसमें सनफार्मा, हिंदूनिलवीआर, टाइटन, अदानीपोर्ट्स, एचडीएफसीबैंक जैसे हैवीवेट स्टॉक्स शामिल हैं. वहीं,  टाटामोटर्स, सनफार्मा, टेकएम, टीसीएस और आईसीआईसीआईबैंक में मामूली तेजी देखने को मिल रही है. बता दें कि साल का अंतिम माह होने और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की घोषणा से पहले निवेशक सर्तक रुख अपना रहे हैं.

आपको बता दें कि ग्‍लोबल लेवल पर कमजोर रुख के बीच सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में गिरावट रही. बीएसई सेंसेक्स 384 अंक गिरकर बंद हुआ. रुपये में गिरावट और चीन में कमजोर आर्थिक आंकड़ों के बीच धातु तथा आईटी शेयरों में बिकवाली दबाव से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई. बाजार एक्सपर्ट के अनुसार, अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व इस सप्ताह नीतिगत दर पर फैसला लेगा. इसको देखते हुए निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाया जिससे ग्‍लोबल मार्केट में नरमी बनी हुई है.

ये भी पढ़ें :- Gold Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों पर लगा ब्रेक, जानिए आज का रेट

Latest News

22 July 2026 Ka Panchang: बुधवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang 22 July 2026: बुधवार को आषाढ़ शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि, स्वाति नक्षत्र और साध्य योग का शुभ संयोग है. जानिए शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय, सूर्यास्त और पूरे दिन का पंचांग.

More Articles Like This

Exit mobile version