कनाड़ा के नए वित्त मंत्री बने डोमिनिक लेब्लांक, लंबे समय तक रहे जस्टिन ट्रूडो के सहयोगी

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Chrystia Freeland: कनाड़ा की उपप्रधानमंत्री होने के साथ ही वित्‍त मंत्री के रूप में देश की सेवा कर रही क्रिस्टिया फ्रीलैंड ने सोमवार को अपने दोनों पदों से इस्तीफा दे दिया. फ्रीलैंड ने डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ को लेकर धमकियों पर कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो से असहमत होने के बाद इस्तीफा दिया. बता दें कि कनाड़ा में लंबे समय से सियासी हलचल जारी है, लेकिन सोमवार को डिप्टी पीएम के द्वारा दिए इस्तीफे ने प्रधानमंत्री ट्रूडो के खिलाफ उनके मंत्रिमंडल के अंदर पहली बार खुली असहमति दिखाई है.

ट्रूडो ने लेब्लांक को बनाया नया वित्त मंत्री

हालांकि क्रिस्टिया फ्रीलैंड के अचानक इस्तीफे देने के तुरंत बाद ही, उनके कैबिनेट सहयोगी डोमिनिक लेब्लांक ने कनाडा के नए वित्त मंत्री के रूप में शपथ ली. लेब्लांक लंबे समय तक प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के सहयोगी रहे, साथ ही उनके मंत्रिमंडल में सार्वजनिक सुरक्षा मंत्री के रूप में कार्य किया था.

इस्तीफे के बाद फ्रीलैंड ने कहा…

वहीं, फ़्रीलैंड ने अपने त्याग पत्र में ट्रंप की कनाडाई आयात पर 25 प्रतिशत टैरिफ योजना की ओर संकेत देते हुए कहा कि आज हमारा देश एक गंभीर चुनौती का सामना कर रहा है. फ्रीलैंड ने कहा कि ट्रूडो उन्हें दूसरी नौकरी में स्थानांतरित करना चाहते थे, जिससे लेकर उन्‍होंने कहा कि मैंने निष्कर्ष निकाला है कि मेरे लिए कैबिनेट से इस्तीफा देना ही एकमात्र ईमानदार और व्यवहार्य रास्ता है.

इसे भी पढें:-कनाड़ाई प्रधानमंत्री देंगे इस्तीफा? डिप्टी पीएम के इस्तीफे के बाद ट्रूडो को एक और बड़ा झटका

Latest News

Microsoft ने 60,000 कर्मचारियों को दिया मर्जी से नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर अरबों डॉलर खर्च कर रही कंपनी

Microsoft: दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में से एक Microsoft एक बार फिर बड़े पैमाने पर छंटनी करने...

More Articles Like This

Exit mobile version