Weather Update Today: 22 राज्यों में भारी बारिश का हाई अलर्ट, IMD ने फ्लैश फ्लड, आंधी और वज्रपात को लेकर जारी की चेतावनी

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Weather Update Today: देशभर में मानसून एक बार फिर बेहद सक्रिय हो गया है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 28 जुलाई को जारी ताजा मौसम बुलेटिन में कई राज्यों के लिए भारी से बहुत भारी बारिश, तेज आंधी और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी दी है. मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरा दबाव (Deep Depression) मौसम को और ज्यादा प्रभावित कर सकता है. इसके असर से अगले कुछ घंटों और आने वाले दिनों में देश के कई हिस्सों में तेज बारिश होने की संभावना है.

22 राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

IMD के अनुसार, इस मौसम प्रणाली का असर पूर्वी, मध्य, पश्चिमी और उत्तरी भारत के कई राज्यों में देखने को मिलेगा. कई इलाकों में भारी बारिश के साथ 50 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है.

इन राज्यों में फ्लैश फ्लड और लैंडस्लाइड का खतरा

मौसम विभाग ने उत्तराखंड, ओडिशा, झारखंड और छत्तीसगढ़ के कुछ क्षेत्रों में अगले 24 घंटों के दौरान फ्लैश फ्लड और भूस्खलन (लैंडस्लाइड) की आशंका जताई है. लगातार हो रही बारिश के कारण पहाड़ी इलाकों में नदियों और नालों का जलस्तर तेजी से बढ़ सकता है. समुद्र की स्थिति को देखते हुए IMD ने मछुआरों को 29 जुलाई की सुबह तक ओडिशा, पश्चिम बंगाल और उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों से समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी है.

उत्तर प्रदेश और बिहार में कई दिनों तक बरसेंगे बादल

उत्तर प्रदेश के मेरठ, शामली, बागपत, बिजनौर, आगरा, मथुरा, रामपुर, बरेली, झांसी, ललितपुर, बांदा, प्रयागराज, मिर्जापुर और सोनभद्र समेत कई जिलों में 28 जुलाई से भारी से बहुत भारी बारिश का दौर शुरू होने का अनुमान है, जो 2 अगस्त तक जारी रह सकता है. वहीं बिहार के पटना, गया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, पूर्णिया, भागलपुर, कटिहार, सहरसा और बेगूसराय सहित कई जिलों में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग के अनुसार, 30 जुलाई से 2 अगस्त के बीच राज्य के अधिकांश हिस्सों में मूसलाधार बारिश और वज्रपात की संभावना है.

प्रमुख शहरों का मौसम

शहरअधिकतम तापमानन्यूनतम तापमान
दिल्ली31°C28°C
मुंबई29°C28°C
चेन्नई36°C29°C
कोलकाता29°C27°C
लखनऊ34°C28°C
पटना34°C28°C
रांची27°C23°C
भोपाल28°C24°C
जयपुर32°C26°C
शिमला24°C20°C
नैनीताल24°C21°C

दिल्ली-एनसीआर और राजस्थान का मौसम

दिल्ली-एनसीआर में 28 जुलाई को हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, 29 और 30 जुलाई को कुछ इलाकों में तेज बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं. उधर राजस्थान के जयपुर, कोटा, उदयपुर, अजमेर, भरतपुर, अलवर और सिरोही में 28 जुलाई से 2 अगस्त तक भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में तेज अंधड़ चलने की भी संभावना जताई गई है.

पहाड़ी राज्यों में बढ़ा खतरा

उत्तराखंड के देहरादून, नैनीताल, चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ में बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. लगातार बारिश के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ सकता है और भूस्खलन का खतरा भी बना रह सकता है. हिमाचल प्रदेश के शिमला, मनाली, कुल्लू, कांगड़ा, चंबा और सोलन में 31 जुलाई तक भारी बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है. वहीं जम्मू-कश्मीर के जम्मू, श्रीनगर, पुंछ, राजौरी और बारामूला में 30 और 31 जुलाई को तेज बारिश और आंधी की संभावना जताई गई है.

अन्य राज्यों में भी मौसम रहेगा सक्रिय

झारखंड के रांची, जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो और गिरिडीह में भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है. इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, गुजरात और महाराष्ट्र के कई हिस्सों में तेज बारिश और तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान है. मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने, जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने और स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी सलाह का पालन करने की अपील की है.

यह भी पढ़े: भगवान श्रीकृष्ण ने एक मुट्ठी तन्दुल खाकर सुदामा के सारे कष्ट को कर दिया समाप्त: दिव्य मोरारी बापू

Latest News

बोलीविया में ‘अल नीनो’ का कहर, राष्ट्रीय आपातकाल घोष‍ित, म्यांमार ने बनाए 600 राहत केंद्र

Bolivia: बोलीविया ने 'अल नीनो' के प्रभावों से निपटने के लिए देश में राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा करने वाले...

More Articles Like This