जिंदल स्टेनलेस स्टील का पहला ब्रांड एंबेसडर किसे नियुक्त किया गया है? यहां पढ़ें 11 अप्रैल के करेंट अफेयर्स

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Current Affairs: आज हम आपके लिए 11 अप्रैल के करेंट अफेयर्स लेकर आए हैं, जिससे आपको आने वाली परिक्षा के करेंट अफेयर्स वाले सेक्शन में काफी सहायता मिलेगी. आप इसकी मदद से किसी भी Competitive Exam में General Awareness के सेक्शन में पूछे जाने वाले प्रश्नों का जवाब दे सकते हैं.

11 April 2026 Current Affairs in Hindi

1. निर्माण कार्य के लिए ओक (बांज) के पेड़ों की कटाई पर निम्न में से किस उच्च न्यायालय ने रोक लगा दी है? – उत्तराखंड उच्च न्यायालय

2. अरब लीग का नया महासचिव किसे नियुक्त किया गया है? – नबील फहमी

3. जिंदल स्टेनलेस स्टील का पहला ब्रांड एंबेसडर किसे नियुक्त किया गया है? – रणवीर सिंह

4. भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक के अनुसार किस राज्य / केंद्र शासित प्रदेश में 315 झीलें विलुप्त हो चुकी हैं? – जम्मू कश्मीर

5. आर्टेमिस II मिशन को किसने लॉन्च किया जिसने अंतरिक्ष में मनुष्यों द्वारा तय की गई सबसे लंबी दूरी का विश्व रिकॉर्ड बनाया है? – NASA

6. 25 वीं अखिल भारतीय जल क्रीड़ा समूह चैंपियनशिप किस राज्य में आयोजित की गयी? – उत्तराखंड

7. रक्षा मंत्रालय द्वारा किस शहर में रण संवाद 2026 नामक त्रि-सेवा सेमिनार कहाँ आयोजित किया गया? – बेंगलुरु

8. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने किस शहर में राष्ट्रमंडल संसदीय संघ भारत क्षेत्र ज़ोन VII सम्मेलन का उद्घाटन किया? – पणजी

9. अंतर्राष्ट्रीय मानव अंतरिक्ष उड़ान दिवस हर साल किस दिन मनाया जाता है? – 12 अप्रैल

10. जैव विविधता और पर्यावरण की स्थिरता को बढ़ाने के लिए आरोग्य वन नामक पहल किसने शुरू की है? – भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI)

11. UN कमेटी ऑन इकोनॉमिक, सोशल एंड कल्चरल राइट्स (CESCR) के लिए हाल ही में किसे नियुक्त किया गया है? – प्रीती सरन

12. वर्ष 2028 में COP33 शिखर सम्मेलन की मेज़बानी करने की योजना से किस देश ने अपना नाम वापस ले लिया है? – भारत

ये भी पढ़ें- दुनिया की अनोखी जनजाति: यहां सिक्स पैक नहीं, बड़ी तोंद वाले पुरुष माने जाते हैं सबसे आकर्षक

Latest News

IND vs NZ 3rd T20: न्यूजीलैंड ने भारत को दिया 199 का लक्ष्य, डेरिल मिचेल का विस्फोटक अर्धशतक

Wellington: हेनरी स्टेडियम में भारत के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते...

More Articles Like This

Exit mobile version