स्कूलों में कौशल शिक्षा को बढ़ावा देगा CBSE

Must Read

CBSE: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) स्कूली बच्चों में कौशल शिक्षा को और बढ़ावा देने की योजना बना रहा है. जानकारी के मुताबिक, बोर्ड ने कौशल शिक्षा, आकलन और शिक्षकों के क्षमता निर्माण को बढ़ाने के लिए विभिन्न संस्थानों के साथ 15 सहमति ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए हैं. छात्र इस समझौते से विविध प्रकार की विशेषज्ञता भी हासिल करेंगे.

संस्थान कौशल मॉड्यूल तैयार करने, विभिन्न स्तरों पर कौशल विषयों के लिए अध्ययन सामग्री बनाने, छात्रों के लिए प्रतियोगिताओं, हैकथॉन का आयोजन करने व शिक्षकों को प्रशिक्षित करने में सहयोग करेंगी. CBSE के मुताबिक, राष्ट्रीय शिक्षा नीति शिक्षा जगत और उद्योग के बीच मजबूत सहयोग पर बल देती है. ऐसे में बोर्ड ने कौशल विकास, शिक्षा व प्रशिक्षण के लिए रणनीतिक साझेदारियां की हैं.

बोर्ड ने जिनसे करार किया है, उनमें अटल इनोवेशन मिशन, अपरेल मेड-अप्स, आईबीएम, इंटेल, माइक्रोसॉफ्ट और होम फर्निशिंग सेक्टर कौशल परिषद, शारीरिक शिक्षा- फिटनेस लॉजिस्टिक्स सेक्टर कौशल परिषद, ऑटोमोटिव सेक्टर कौशल परिषद, खेल, फर्नीचर और फिटिंग सेक्टर कौशल परिषद, जीव विज्ञान सेक्टर कौशल परिषद, कपड़ा सेक्टर कौशल परिषद, हेल्थकेयर सेक्टर कौशल परिषद जैसे संस्थान शामिल हैं.

Latest News

SpaceX: स्पेसएक्स लुइसियाना स्पेसपोर्ट में 100 अरब डॉलर करेगी निवेश, 11,100 से ज्यादा नौकरियां होंगी पैदा

एलन मस्क की SpaceX लुइसियाना में 100 अरब डॉलर के निवेश से Starbase Louisiana लॉन्च सुविधा बनाने जा रही है. परियोजना से अगले 10 वर्षों में 11,100 से अधिक प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष नौकरियां पैदा होने की उम्मीद है.

More Articles Like This