NIA Raid: किसान के घर NIA की रेड, ढाई घंटे तक पूछताछ, दी पेश होने की नोटिस

Must Read

मुक्तसरः नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआइए) की टीम ने सुबह साढ़े 6 बजे मुक्तसर के मलोट के निकट पड़ते गांव सरावां बोदला में सतनाम सिंह नाम के किसान के घर पर दबिश दी.

एनआइए की तीन सदस्यीय टीम ने ढाई घंटे तक किसान से पूछताछ की. जाते समय किसान का मोबाइल फोन साथ ले गई. वहीं, 7 अगस्त को दिल्ली में एनआइए के कार्यालय में पेश होने का नोटिस दिया गया.

किसान सतनाम सिंह ने बताया कि उनके घर पर सुबह करीब साढ़े 6 बजे एनआइए की टीम पहुंची. उन्होंने ढाई घंटे तक उनसे पूछताछ की और घर में जांच-पड़ताल की गई.

मोबाइल ले गई टीम
सतनाम सिंह ने बताया कि वह कृषि का कार्य करता हैं. उसका भाई करीब 12 साल से इंग्लैंड गया हुआ है. इंग्लैंड में भाई के साथ फोन पर बातचीत होती है. टीम उसका मोबाइल जब्त कर साथ ले गई है और 7 अगस्त को दिल्ली कार्यालय में पहुंचने का नोटिस दिया गया है.

Latest News

Jordan Church Attack: अंतिम संस्कार के दौरान चर्च में हमला, 9 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, तीन संदिग्ध अरेस्ट

Jordan Church Attack: जॉर्डन में एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुए हमले के सिलसिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार...

More Articles Like This