स्कूलों में कौशल शिक्षा को बढ़ावा देगा CBSE

CBSE: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) स्कूली बच्चों में कौशल शिक्षा को और बढ़ावा देने की योजना बना रहा है. जानकारी के मुताबिक, बोर्ड ने कौशल शिक्षा, आकलन और शिक्षकों के क्षमता निर्माण को बढ़ाने के लिए विभिन्न संस्थानों के साथ 15 सहमति ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए हैं. छात्र इस समझौते से विविध प्रकार की विशेषज्ञता भी हासिल करेंगे.

संस्थान कौशल मॉड्यूल तैयार करने, विभिन्न स्तरों पर कौशल विषयों के लिए अध्ययन सामग्री बनाने, छात्रों के लिए प्रतियोगिताओं, हैकथॉन का आयोजन करने व शिक्षकों को प्रशिक्षित करने में सहयोग करेंगी. CBSE के मुताबिक, राष्ट्रीय शिक्षा नीति शिक्षा जगत और उद्योग के बीच मजबूत सहयोग पर बल देती है. ऐसे में बोर्ड ने कौशल विकास, शिक्षा व प्रशिक्षण के लिए रणनीतिक साझेदारियां की हैं.

बोर्ड ने जिनसे करार किया है, उनमें अटल इनोवेशन मिशन, अपरेल मेड-अप्स, आईबीएम, इंटेल, माइक्रोसॉफ्ट और होम फर्निशिंग सेक्टर कौशल परिषद, शारीरिक शिक्षा- फिटनेस लॉजिस्टिक्स सेक्टर कौशल परिषद, ऑटोमोटिव सेक्टर कौशल परिषद, खेल, फर्नीचर और फिटिंग सेक्टर कौशल परिषद, जीव विज्ञान सेक्टर कौशल परिषद, कपड़ा सेक्टर कौशल परिषद, हेल्थकेयर सेक्टर कौशल परिषद जैसे संस्थान शामिल हैं.

Latest News

Jordan Church Attack: अंतिम संस्कार के दौरान चर्च में हमला, 9 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, तीन संदिग्ध अरेस्ट

Jordan Church Attack: जॉर्डन में एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुए हमले के सिलसिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार...

More Articles Like This

Exit mobile version