Vastu Tips: क्या आपके घर में भी है वास्तु दोष, तो आज ही करें ये उपाय

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) के मुताबिक, किसी घर में अगर वास्तु दोष (Vastu Dosh) होता है, तो वहां पर रहने वाले लोगों को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है. इन परेशानियों में आर्थिक बदहाली, घरेलू कलह, मानसिक तनाव आदि शामिल है. जिन घरों में वास्‍तु दोष होता है, वहां रहने वाले लोगों की तरक्की रूक जाती है.

ये भी पढ़े:- Aaj Ka Rashifal: अगस्त माह के पहले दिन इन 3 राशि वालों को रहना होगा सावधान, जानिए आज का राशिफल

वहीं जिन घरों में वास्तु दोष नहीं होता है, वहां पर हमेशा सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बना रहता है. वास्‍तु शास्‍त्र के अनुसार जिस घर में सकारात्मकता होती है वहां हमेशा सुख-सुविधा और संपन्नता बनी रहती है. वास्तु शास्त्र में कुछ उपाय बताए गए हैं, जिसका पालन करने से घर में खुशियां बरकरार रहती है. चलिए जानते है उन उपायों के बारे में…

पौधों से वास्तु दोष को करें दूर
वास्तु शास्त्र के मुताबिक, घर में फैली नकारात्मकता दूर करने के लिए घर में नीम, तुलसी,  मनी प्लांट, शमी व बेल का पौधा लगाएं.

घर पर फैले अशुभ शक्तियों को दूर करने के लिए लगाएं झूला
वास्तु शास्त्र के मुताबिक, घर पर झूला लगाने से घर में फैली अशुभ शक्तियां दूर हो जाती हैं. झूला लगाते समय इस बात का ध्‍यान रहे की इसे हमेशा घर के उत्तरी हिस्से में ही लगाना है.  ऐसा करने से आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बना रहेगा.

नियमित रूप से करें साफ-सफाई
धार्मिक मान्यताओं की माने तो माता लक्ष्मी वहीं निवास करती हैं, जहां साफ-सफाई रहती है. ऐसे में वास्तु दोष को कम करने के लिए घर की नियमित रूप से सफाई करनी चाहिए. अगर आप ऐसा करते है, तो मां लक्ष्‍मी की कृपा सदैव आपके ऊपर बनी रहेगी.

शंख बजाने के फायदे
शंख को हिंदू धर्म में बहुत ही पवित्र माना गया है. वाष्‍तु शास्‍त्र के अनुसार, जिन घरों में शंख रखा होता है और उसकी पूजा होती है, वहां पर वास्तु दोष नहीं होता है. प्रतिदिन शंख बजाने से घर से नकारात्मकता दूर होती है.  

Latest News

Lifestyle: UV रेज़ से लेकर डिहाईड्रेशन तक… जानिए क्या है सर्दियों में सनस्क्रीन लगाने के फायदे  

Skin Care Tips In Winter: ठंड के मौसम में अपनी स्किन का ध्यान रखना काफी महत्वपूर्ण होता है. सर्दियों...

More Articles Like This

Exit mobile version