UP School Closed News: कड़ाके की ठंड ने बढ़ाई स्कूलों की छुट्टियां, जानें नई तारीख

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP School Closed News: देश के कई राज्यों में इन दिनों शीतलहर और घने कोहरे का असर देखने को मिल रहा है. उत्तर प्रदेश समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है. छात्रों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने विंटर वेकेशन को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है. नए आदेश के अनुसार कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों के लिए स्कूल अब 8 जनवरी तक बंद रहेंगे, जबकि कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूलों को 15 जनवरी तक बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं.

स्कूलों को नहीं मिलेगी छूट

राज्य सरकार की ओर से स्टूडेंट्स के स्वास्थ्य को देखते हुए यह नियम राज्य के आईसीएसई, सीबीएसई और यूपी बोर्ड समेत सभी बोर्ड से संबंधित स्कूलों पर लागू किया गया है. नियम का पालन न करने वाले स्कूलों पर कार्रवाई की जाएगी.

8 जनवरी को पुनः समीक्षा

8 जनवरी के बाद राज्य सरकार की ओर से पुनः मौसम की समीक्षा की जाएगी. अगर मौसम में सुधार होता है तो 9 जनवरी से कक्षा 9 से लेकर 12वीं तक स्कूल खोले जा सकते हैं. मौसम की स्थिति प्रतिकूल बनी रहने पर स्कूलों की छुट्टियों की अवधि आगे भी बढ़ाई जा सकती है. कक्षा 1 से 8 तक के लिए पहले से ही 15 जनवरी तक विद्यालय बंद रखने के निर्देश जारी किए जा चुके हैं. इसके अलावा, जिलों में ठंड या घने कोहरे की स्थिति को देखते हुए संबंधित जिलाधिकारी (डीएम) स्थानीय स्तर पर छुट्टियों को लेकर निर्णय लेने के लिए अधिकृत होंगे.

अन्य राज्यों में विंटर वेकेशन

यूपी के अलावा पंजाब में भी स्कूलों की छुट्टियां 7 जनवरी तक घोषित की गई हैं. यदि मौसम की स्थिति में सुधार नहीं होता है, तो वहां भी विंटर वेकेशन की अवधि आगे बढ़ाई जा सकती है. वहीं, देश की राजधानी दिल्ली और हरियाणा में शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए 15 जनवरी तक स्कूलों में अवकाश रहेगा.

यह भी पढ़े: Sakat Chauth 2026: क्यों दी गई थी मासूम बच्चे की बलि? सकट चौथ पर पढ़ें कुम्हार और बुढ़िया माई की चमत्कारी कहानी

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version