AIIMS Recruitment 2024: एम्स बिलासपुर में फैकल्टी के पदों पर निकली भर्ती, फटाफट करें अप्लाई

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

AIIMS Recruitment 2024: ऑल इंडिया इंस्ट्टीयूट ऑफ मेडिकल साइसेंज, एम्स बिलासपुर ने फैकल्टी के पदों पर भर्ती निकाली है. एआईआईएमएस की ओर से निकाली गई इस भर्ती के तहत, कुल 69 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं. फिलहाल इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया चल रही है. इच्छुक एवं योग्य उम्‍मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aiimsbilaspur.edu.in पर विजिट कर 23 फरवरी, 2024 तक आवेदन फॉर्म सबमिट कर सकते हैं.

AIIMS Recruitment 2024: ये मांगी है आयु सीमा 

जारी सूचना के मुताबिक, प्रोफेसर/एडिशनल प्रोफेसर के पदों पर उम्मीदवारों की आयु सीधी भर्ती के लिए 58 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए. वहीं, असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर उम्मीदवारों की आयु 50 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए. हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्‍मीदवारों को नियमानुसार छूट दी जाएगी.

AIIMS Recruitment 2024: वैकेंसी डिटेल्स

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 69 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं. इनमें, 24 रिक्तियां प्रोफेसर, 14 एडिशनल प्रोफेसर और 14 रिक्तियां एसोसिएट प्रोफेसर पदों पर नियुक्तियां निकाली गई है. वहीं, 17 पद असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए हैं. अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट aiimsbilaspur.edu.in पर विजिट करें.

ये भी पढ़े: BSSC Inter-Level Recruitment 2023: बढ़ी करेंक्शन विंडो की समय सीमा, फार्म में इस दिन तक कर सकेंगे सुधार

Latest News

22 September 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 सितंबर 2026 मंगलवार को परिवर्तिनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा. जानिए आज का पंचांग, एकादशी तिथि, श्रवण नक्षत्र, ब्रह्म मुहूर्त, अभिजित मुहूर्त, शहरों के अनुसार राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय.

More Articles Like This

Exit mobile version