FMGE Admit Card 2024: फॉरेन ग्रेजुएट मेडिकल एग्जाम के लिए प्रवेश पत्र आज होंगे जारी, जानें कब होगी परीक्षा

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

FMGE Admit Card 2024: आयुर्विज्ञान में राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड द्वारा विदेशी चिकित्सा ग्रेजुएट परीक्षा के दिसंबर 2023 सत्र में सम्मिलित होने के लिए एडमिट कार्ड आज (सोमवार, 15 जनवरी) को कभी भी जारी किए जा सकते हैं. हाल ही में 12 जनवरी 2024 को बोर्ड ने अधिसूचना जारी करके प्रवेश पत्र 15 जनवरी को जारी किए जाने की जानकारी दी थी.

ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र
जिन उम्मीदवारों ने फॉरेन ग्रेजुएट मेडिकल एग्जाम दिसंबर 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन किया है, वे परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए अपने एडमिट कार्ड को एनबीईएमएस की आधिकारिक वेबसाइट, natboard.edu.in पर एक्टिव किए जाने वाले लिंक के जरीए डाउनलोड कर सकेंगे.

20 जनवरी को होगी परीक्षा
बोर्ड द्वारा जारी FMGE इंफॉर्मेशन बुलेटिन के मुताबिक, परीक्षा का आयोजन 20 जनवरी 2024 को किया जाएगा. परीक्षा 2.30-2.30 घंटे की दो पालियों में सुबह 9 बजे और दोपहर 2 बजे शुरू होंगी. हालांकि, उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम 1 घंटा पहले आवंटित परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा.

ये भी पढ़े: IB ACIO Admit Card 2024: इंटेलीजेंस ब्यूरो एसीआईओ परीक्षा के एडमिट कार्ड आज हो सकते हैं जारी, ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

Latest News

Special Train List 2026: दिवाली-छठ पर घर जाने वालों के लिए खुशखबरी, रेलवे चलाएगा 13 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरा शेड्यूल

Special Train List 2026: दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने 13 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है. नवंबर तक ये ट्रेनें 282 अतिरिक्त फेरे लगाएंगी. यहां जानें प्रमुख ट्रेनों के नंबर, रूट, तारीखें और प्रयागराज-साबरमती स्पेशल ट्रेन का नया शेड्यूल.

More Articles Like This

Exit mobile version