आतंकी सूची में शामिल हुए गैंगस्टर लॉरेंस, गोल्डी और काला जठेड़ी

Must Read

चंडीगढ़ः राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मुख्य आरोपित गोल्डी बराड़, गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और काला जठेड़ी को आतंकी सूची में शामिल कर लिया है. गोल्डी बराड़ और जठेड़ी इस समय विदेश में हैं. वहीं से दोनों अपने अपने गैंग को ऑपरेट कर रहे है. वहीं, लारेंस बिश्नोई जेल में बंद है.

मालूम हो कि सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में पंजाब पुलिस लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) से पूछताछ कर चुकी है. लॉरेंस ने बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को भी मारने की धमकी दी है. लॉरेंस का जन्म अबोहर में हुआ था और उसके पिता हरियाणा पुलिस में कॉन्स्टेबल थे. लॉरेंस का गैंग कई राज्यों में सक्रिय है. उसके गैंग में 700 से ज्यादा शूटर हैं. वह 2022 में गोल्डी बराड़ के संपर्क में आया था.

सोनीपत का है काला जठेड़ी
वहीं, काला जठेड़ी (Kala Jathedi) सोनीपत का रहने वाला है और केबल ऑपरेटर का काम करता था. खर्च को पूरा करने के लिए उसने लूटपाट की वारदातों को अंजाम देना शुरू किया. 29 सितंबर, 2004 को दिल्ली में काला जठेड़ी के खिलाफ पहला मुकदमा दर्ज हुआ था.

बराड़ के खिलाफ जारी हो चुका है रेड कॉर्नर नोटिस
गोल्डी बराड़ (Goldy Brar) के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी हो चुका है. बंबीहा और नीरज बवाना गैंग उसके पीछे पड़ा है. गोल्डी को भारत वापस लाने के प्रयास किए जा किए जा रहे हैं.

Latest News

महाभारत के संवादों से लेकर उपन्यासों तक, राही भारतीय संवेदना के स्वर हैं: हरीश भिमानी

गाजीपुर: आधुनिक भारतीय साहित्य और सिनेमा के शिखर पुरुष डॉ. राही मासूम रज़ा की जन्मशती के अवसर पर माटी...

More Articles Like This