WBJEE 2024 Date: पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा 28 को, जानें कब से डाउनलोड कर सकेंगे Admit Card

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

WBJEE 2024 Admit Card: पश्चिम बंगाल ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम बोर्ड ने पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2024 की तारीख का ऐलान कर दिया है. बोर्ड द्वारा आधिकारिक वेबसाइट wbjeeb.in पर प्रकाशित अपडेट के मुताबिक, परीक्षा का आयोजन 28 अप्रैल, 2024 को किया जाएगा. परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन किए उम्मीदवार अपना प्रवेश पत्र परीक्षा तिथि से दस  दिन पहले यानी 18 अप्रैल से डाउनलोड कर सकेंगे.

WBJEE 2024 Admit Card: इन स्टेप में करें डाउनलोड

ऐसे में जिन उम्‍मीदवारों ने पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2024 के लिए आवेदन किया है, वे अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव किए जाने वाले लिंक से डाउनलोड कर सकेंगे. इसके लिए उम्मीदवारों को अपने डिटेल के माध्यम से लॉग-इन करना होगा. उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के बाद इस पर दिए गए अपने विवरणों की जांच कर लेनी चाहिए और यदि इनमें कोई त्रुटि हो तो सुधार के लिए WBJEEB की हेल्पलाइन के माध्यम से संपर्क करना चाहिए.

ये भी पढ़े: SC: मुख्तार अंसारी की कब्र पर फातिहा पढ़ने के लिए बेटे अब्बास को मिली इजाजत, SC ने लगाई ये शर्त

Latest News

SBI Q3 Results FY26: एसबीआई का मुनाफा 24.5% बढ़कर ₹21,028 करोड़, एनपीए में बड़ी गिरावट

भारतीय स्टेट बैंक ने FY26 की तीसरी तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है. बैंक का मुनाफा 24.5% बढ़कर ₹21,028 करोड़ पहुंच गया, जबकि ग्रॉस और नेट एनपीए में गिरावट दर्ज की गई. नेट इंटरेस्ट इनकम और कैपिटल एडिक्वेसी रेशियो में भी मजबूती दिखी है.

More Articles Like This

Exit mobile version