IIT रुड़की से पासआउट लड़की ने ठुकराया 32 लाख का पैकेज, सोशल मीडिया पर छेड़ी नई बहस

New Delhi: आईआईटी रुड़की से पासआउट डेटा साइंटिस्ट स्नेहा प्रिया को गुरुग्राम में एक नामी कंपनी से 32 लाख रुपये सालाना का शानदार जॉब ऑफर मिला. लेकिन उन्होंने इसे रिजेक्ट कर दिया, जिससे वह बेंगलुरु में रहकर अपनी मनमर्जी वाली लाइफ जी सकें. स्नेहा ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है. उन्होंने मेंटल पीस, सिक्योरिटी और बेहतर लाइफस्टाइल को भारी-भरकम सैलरी से ऊपर रखा है.

सोशल मीडिया पर जमकर वायरल

स्नेहा प्रिया का इंस्टाग्राम पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. स्नेहा का वायरल पोस्ट उन सभी लोगों के लिए आई-ओपनर है, जो दिन-रात सिर्फ पैसों के पीछे भागते रहते हैं और अपनी मेंटल हेल्थ को भूल जाते हैं. स्नेहा प्रिया ने इंस्टाग्राम पोस्ट में एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया. उसमें बेंगलुरु के आसमान में Twin Rainbows नजर आ रहे हैं.

करियर का नया चैप्टर शुरू

उन्होंने लिखा कि आज के दिन उन्हें गुरुग्राम में अपने करियर का नया चैप्टर शुरू करना था और बेंगलुरु को अलविदा कहना था. लेकिन उन्होंने रुकने का फैसला किया. स्नेहा ने एक बेहद गहरी बात कही जो आज के युवाओं के दिल को छू गई. कभी-कभी करियर का सबसे अच्छा फैसला वो नहीं होता जो सबसे ऊंचा ऑफर देता है, बल्कि वो होता है जहां आपको मानसिक शांति मिले.

अनुभव और सिक्योरिटी फैसले की वजह

स्नेहा ने गुस्से या जल्दबाजी में यह फैसला नहीं लिया है. उन्होंने अपने पर्सनल अनुभव और सिक्योरिटी को इस फैसले की वजह बताया. आईआईटी रुड़की में पढ़ाई के दौरान उन्होंने कई बार दिल्ली-एनसीआर का दौरा किया था. उनके मुताबिक, वहां के अनुभव बहुत अच्छे या सुखद नहीं रहे थे. एक महिला के तौर पर सुरक्षा को लेकर उनके मन में कुछ शंकाएं थीं. वहीं, बेंगलुरु में उन्हें हमेशा एक खास तरह की गर्मजोशी, सिक्योरिटी और ‘अपने घर’ जैसा अहसास मिला, जिसे वह किसी भी कीमत पर छोड़ना नहीं चाहती थीं.

अलग-अलग विचार वाले लोग एक्टिव

स्नेहा प्रिया की यह पोस्ट वायरल होते ही सोशल मीडिया पर दो अलग-अलग विचार वाले लोग एक्टिव हो गए. जहां बड़ी संख्या में नौकरीपेशा लोग और युवा स्नेहा के इस फैसले की तारीफ कर रहे हैं और कह रहे हैं कि पैसा ही सब कुछ नहीं होता, खुद की सेफ्टी और मेंटल पीस सबसे पहले है. वहीं, कुछ लोग इस पर चर्चा कर रहे हैं कि क्या इतनी कम उम्र में करियर के इतने बड़े और आकर्षक मौके छोड़ना सही है?

इसे भी पढ़ें. USA Boat Accident: अमेरिका में तूफान के बीच नौका पलटी, तीन लोगों की मौत

Latest News

₹1,500 करोड़ के सुपारी सिंडिकेट पर ED का बड़ा एक्शन, काली कमाई से खरीदे आलीशान बंगले, 4 राज्यों में 20 ठिकानों पर रेड

विदेशी सुपारी की कथित तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने असम, मिजोरम, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश के 20 ठिकानों पर छापेमारी की है. एजेंसी के मुताबिक, नेटवर्क ने ₹1,500 करोड़ से अधिक की अपराध से अर्जित आय पैदा की. कार्रवाई में ₹1.30 करोड़ नकद जब्त किए गए और 33 बैंक खाते फ्रीज किए गए.

More Articles Like This

Exit mobile version