USA Boat Accident: अमेरिका में तूफान के बीच नौका पलटी, तीन लोगों की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

USA Boat Accident: अमेरिका से नाव हादसे की खबर सामने आई है. यहां दक्षिणी विस्कॉन्सिन में तेज तूफान के दौरान जिनेवा झील में एक नौका पलट गई. इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य सात लोगों को बचा लिया गया.

एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह हादसा शुक्रवार को हुआ. ‘वालवर्थ काउंटी’ शेरिफ विभाग के उप शेरिफ टॉम हॉसनर ने बताया कि काउंटी में तूफान के कारण पेड़ गिरने, बिजली के तार टूटने, इमारतों को नुकसान पहुंचने और कई लोगों के घायल होने की खबर है. हॉसनर ने कहा कि उन्हें मारे गए और बचाए गए लोगों के बारे में कोई अन्य जानकारी नहीं है.

उन्होंने बताया कि लेक जिनेवा शहर की पुलिस मामले की जांच कर रही है. लेक जिनेवा के मेयर टॉड क्रॉस ने आपात स्थिति घोषित कर दी. एक बयान में उन्होंने कहा कि पेड़ गिरने से एक व्यक्ति मामूली रूप से घायल हो गया. शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई. दक्षिणी विस्कॉन्सिन स्थित जिनेवा झील में शिकागो क्षेत्र और अन्य स्थानों से बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं. अधिकारी ने बताया कि तूफान की वजह से झील में नौका पलट गई. इस हादसे में सात लोगों को बचा लिया गया, जबकि तीन लोगों की मौत हो गई.

Latest News

Jordan Church Attack: अंतिम संस्कार के दौरान चर्च में हमला, 9 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, तीन संदिग्ध अरेस्ट

Jordan Church Attack: जॉर्डन में एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुए हमले के सिलसिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार...

More Articles Like This

Exit mobile version