Indian Airforce Recruitment 2024: एयरमैन के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, जानें कब से कर सकेंगे आवेदन

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Indian Airforce Recruitment 2024: इंडियन एयरफोर्स ने ग्रुप Y के तहत एयरमैन (01/2025) के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. भारतीय वायु सेना ने अधिसूचना जारी करने के साथ आवेदन की तिथियों का ऐलान भी कर दिया है. इच्‍छुक एवं योग्‍य उम्‍मीदवार 22 मई, 2024 सुबह 11 बजे से एयरफोर्स की ऑफिशियल वेबसाइट airmenselection.cdac.in पर विजिट कर आवेदन कर सकेंगे. इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 5 जून 2024 है.

Indian Airforce Recruitment 2024: रैली भर्ती के माध्यम से होगा चयन

इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को रैली भर्ती में शामिल होने का मौका मिलेगा. इस भर्ती के लिए पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड एवं केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर, चंडीगढ़ एवं लद्दाख के सभी जिलों के लिए की जाएगी.

Indian Airforce Recruitment 2024: इन डेट्स में होगी रैली भर्ती

जो भी उम्मीदवार तय तिथियों में आवेदन करेंगे, वे रैली भर्ती में भाग ले सकेंगे। रैली भर्ती का आयोजन 3 जुलाई से 12 जुलाई 2024 तक किया जायेगा. भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन अवश्य कर लें.

यह भी पढ़े: Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में बिकवाली हावी, जानिए सेंसेक्स-निफ्टी की क्लोजिंग लेवल

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This

Exit mobile version