Vastu Tips for Kitchen: किचन में कभी न खत्म होने दें ये चीजें, वरना करना पड़ सकता है कंगाली का सामना

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Vastu Tips for Kitchen: वास्तु शास्त्र में रसोई घर से संबंधित भी कई सारे नियम बताए गए है, जिन्‍हें हम अपनाकर आपने जीवन में आने वाली मुश्किलों को काफी हद तक कम कर सकते है. ऐसे में आज हम बात करने जा रहें हैं किचन से जुड़ी कुछ चीजों के बारे में.

दरअसल, वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसी भी चीजों के बारे में बताया गया है, जो किचन में कभी समाप्‍त नहीं होना चाहिए. ऐसा होने से व्‍यक्ति को इसके नकारात्मक परिणाम झेलने पड़ सकते हैं, तो चलिए बिना देर किए जानते है कि वो कौन सी चीजें हैं.

Vastu Tips for Kitchen: किचन में न खत्म होने दें ये चीज

नमक, सरसों का तेल

अक्‍सर लोगों को ऐसा करते हुए देखा जाता है कि कोई सामान पूरी तरह से खत्‍म हो जाने पर ही उसे खरीदते है, जो कि बिल्‍कुल गलत है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, जिस भी पात्र में आप नमक रखते हैं, उसे कभी खाली नहीं होने देना चाहिए.  ऐसी मान्‍यता है कि इससे जीवन में नकारात्मकता बढ़ सकती है. इसके साथ ही अपनी रसोई में कभी भी सरसों का तेल भी खत्म नहीं होने देना चाहिए.

हल्‍दी

वहीं, हल्दी को किचन के मसाले का एक अहम हिस्‍सा माना जाता है, इसके बिना व्यंजन का स्वाद ही अधूरा रह जाता है. इतना ही नहीं, हल्‍दी को मांगलिक कार्यों में भी विशेष रूप से इस्तेमाल किया जाता है. ऐसे में वास्तु के मुताबिक, किचन कभी भी हल्दी को खत्म नहीं होने देना चाहिए.

आटा-चावल

आटा, हमारे भोजन का एक जरूरी हिस्सा है, जो ज्‍यादातर पकवानों में इस्तेमाल किया जाता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, किचन में आटा समाप्त होने से व्‍यक्ति के मान-सम्मान की हानि होती है. इसके साथ ही चावल को भी कभी समाप्त नहीं होने देना चाहिए, क्योंकि चावल का संबध शुक्र ग्रह से माना जाता है. ऐसे में किचन में चावल समाप्त होने पर धन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं.

इसे भी पढ़े:-Summer Diet: गर्मी में जूस की जगह करें इन साबुत फलों का सेवन, सेहत के साथ बदल जाएगी लाइफस्टाइल

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version