BOI Recruitment 2024: बैंक ऑफ इंडिया ने क्रेडिट, लॉ, आइटी सहित कई अन्य विभागों में निकाली भर्ती, फटाफट करें अप्लाई

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

BOI Recruitment 2024: बैंकों में नौकरी करने के इच्‍छुक उम्मीदवारों के लिए काम की खबर है. बैंक ऑफ इंडिया द्वारा क्रेडिट, लॉ, आइटी व अन्य विभागों में ऑफिसर के कुल 143 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है. बैंक की ओर से बुधवार, 27 मार्च को जारी विज्ञापन (सं.2023-24/1) के मुताबिक, विज्ञापित पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया अधिसूचना जारी होने के साथ ही शुरू हो गई है.

इच्‍छुक एवं योग्‍य उम्‍मीदवार आधिकारिक वेबसाइट, bankofindia.co.in पर विजिट कर अपना आवेदन फॉर्म सबमिट कर सकते हैं. आवेदन की अंतिम तिथि 10 अप्रैल 2024 है. आवेदन करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को पंजीकरण करना होगा फिर पंजीकृत विवरणों से लॉग-इन करके उम्मीदवार अपना अप्लीकेशन सबमिट कर सकते हैं. आवेदन शुल्क 850 रुपये निर्धारित है, जो कि SC, ST व दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए शुल्क 175 रुपये ही है.

BOI Recruitment 2024: पदों के अनुसार योग्यता

क्रेडिट ऑफिसर पदों के लिए उम्मीदवारों को CA/CMA/CS या MBA/समकक्ष पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा उत्तीर्ण होना चाहिए. उम्मीदवारों की आयु 1 फरवरी, 2024 को 23 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए. लॉ ऑफिसर पदों के लिए उम्मीदवारों को लॉ में डिग्री प्राप्त किया होना चाहिए और आयु 25 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए. वहीं, आइटी विभाग के पदों के लिए सम्बन्धित ब्रांच में बीई/बीटेक डिग्री या एमसीए या कंप्यूटर साइंस/आइटी में मास्टर्स डिग्री उत्तीर्ण होना चाहिए. भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए अधिसूचना देखें.

ये भी पढ़े: Optical Illusion: तस्वीर में कहीं छिपा है एक हिरण, ढूंढने में दिमाग का हो जाएगा दही

Latest News

‘मसाज पार्लर कैसा चल रहा है?’ लव गिल को टच करने पर स्काउट की GF काश्वी का फूटा गुस्सा, मंच पर लगाई क्लास!

Bigg Boss 20: रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' के आने वाले वीकेंड का वार में रिश्तों को लेकर जबरदस्त...

More Articles Like This

Exit mobile version