BECIL Recruitment 2024: बीईसीआईएल ने मॉनिटर के पदों पर निकाली भर्ती, फटाफट करें आवेदन, ये रही जरूरी डिटेल्स

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

BECIL Recruitment 2024:  नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडियन लिमिटेड (BECIL) जॉब पाने का सुनहरा मौका है. बीईसीआईएल ने मॉनिटर के पदों पर भर्ती निकाली है. ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडियन लिमिटेड की ओर से निकाली गई इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया चल रही है. इच्‍छुक एवं योग्‍य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट besil.com पर विजिट कर आवेदन कर सकते हैं.

आवेदन करने की अंतिम तिथि 04 मार्च, 2024 है. जारी अधिसूचना के मुताबिक, इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी भी स्ट्रीम में स्नातक होना चाहिए. कैंडिडेट्स को संबंधित भाषा का ज्ञान के साथ कंप्यूटर की भी अच्छी नॉलेज होनी चाहिए. इसके अलावा, उम्मीदवारों के पास मीडिया/न्यूज फील्ड में एक वर्ष का अनुभव होना चाहिए.

BECIL Recruitment 2024:  ये देनी होगी फीस
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य, ओबीसी, पूर्व सैनिक और महिला वर्ग के उम्मीदवारों को 885 रुपये का शुल्क देना होगा. वहीं, SC, ST, EWS और पीएच श्रेणियों के उम्मीदवारों को 531 रुपये का भुगतान करना होगा.

BECIL Recruitment 2024: ऐसे करें आवेदन 

आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.besil.com पर जाना है. अब होमपेज पर करियर पेज पर क्लिक करना है. पंजीकरण फॉर्म पर क्लिक करना है. यहां आपको रजिस्टर करना है और आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ाना है. फिर आवेदन पत्र भरना है. यहा आपको अपने सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने हैं. फिर आवेदन शुल्क का भुगतान करके भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लेकर अपने पास रख लेना है.

ये भी पढ़े: Dhoop Benefits: धूप देने से अशुभ प्रभावों का होता है नाश, जानिए इसे जलाने के नियम और फायदे

Latest News

SBI Q3 Results FY26: एसबीआई का मुनाफा 24.5% बढ़कर ₹21,028 करोड़, एनपीए में बड़ी गिरावट

भारतीय स्टेट बैंक ने FY26 की तीसरी तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है. बैंक का मुनाफा 24.5% बढ़कर ₹21,028 करोड़ पहुंच गया, जबकि ग्रॉस और नेट एनपीए में गिरावट दर्ज की गई. नेट इंटरेस्ट इनकम और कैपिटल एडिक्वेसी रेशियो में भी मजबूती दिखी है.

More Articles Like This