‘NEET एग्जाम में कोई पेपर लीक नहीं हुआ था…’, संसदीय समिति के सामने NTA चीफ का चौंकाने वाला दावा

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

NEET Paper Leak Case: इसी महीने 3 मई को नीट यूजी की परीक्षा आयोजित की गई थी. हालांकि, पेपर लीक होने के बाद ये परीक्षा रद्द कर दी गई, जिसके बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के खिलाफ छात्रों ने प्रदर्शन किया और सरकार से मांग की कि वो इस मामले में कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए. बढ़ते विवाद के बीच NTA के महानिदेशक (DG) अभिषेक सिंह और एनटीए चेयरमैन प्रदीप कुमार जोशी बीते दिन 21 मई को संसद की समिति के सामने पेश हुए.

NTA चीफ का चौंकाने वाला दावा

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, संसदीय समिति की बैठक के दौरान नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के प्रमुख ने एजेंसी का बचाव करते हुए कहा कि NEET एग्जाम का पेपर NTA के सिस्टम से लीक नहीं हुआ था.

जांच पूरी होने के बाद देंगे जवाब NEET Paper Leak Case

संसदीय समिति ने एजेंसी के अधिकारियों से सवाल किया कि आखिर इस लीक के लिए जिम्मेदार कौन है? इस पर NTA प्रमुख ने कहा कि वो इसका जवाब केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की जांच पूरी होने के बाद ही दे पाएंगे.

नीट एग्जाम में कोई ‘पेपर लीक’ नहीं हुआ

एजेंसी के अधिकारियों ने संसदीय समिति के सामने कहा कि NEET एग्जाम में कोई ‘पेपर लीक’नहीं हुआ था. NTA चीफ ने कहा कि एग्जाम के दौरान कुछ सवाल जरूर बाहर आए थे. हालांकि, इसे पूरा पेपर लीक नहीं माना जा सकता.

डीजी ने समिति के सामने कही ये बात

NTA के DG ने संसदीय समिति के सामने पेपर लीक मामले में अब तक की जांच, सुरक्षा को लेकर किए गए इंतजाम और परीक्षा कराने में किए जा रहे सुधारों की जानकारी दी. DG ने बताया कि सीबीआई जांच में सहयोग किया जा रहा. फिलहाल CBI पेपर लीक से जुड़े संदिग्ध नेटवर्क, तकनीकी माध्यमों की जांच पड़ताल कर रही है.

21 जून को होगा री-एग्जाम

बता दें कि नीट यूजी की परीक्षा 3 मई को हुई थी, लेकिन पेपर लीक होने के बाद 11 मई को परीक्षा रद्द कर दी गई. अब 21 जून को नीट यूजी का रीएग्जाम होगा.

ये भी पढ़ें- हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन हरे निशान में खुला शेयर बाजार,लीड करता दिखा ऑटो सेक्टर

Latest News

महानगरों की आपाधापी के बीच लोक संस्कृति का संगम, CMD उपेंद्र राय ने बताया क्यों खास है ‘बदरिया’ उत्सव?

राजधानी दिल्ली के तालकटोरा इनडोर स्टेडियम में सोमवार, 31 अगस्त 2026 की शाम लोक संगीत, कजरी और माटी की...

More Articles Like This

Exit mobile version