NEET UG 2026 OMR Answer Sheet: नीट यूजी 2026 (NEET UG 2026) के नतीजों का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने उम्मीदवारों की स्कैन की गई OMR Answer Sheet और Recorded Response Sheet आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है. अब छात्र यह जांच सकते हैं कि परीक्षा के दौरान उन्होंने जिन उत्तरों को OMR शीट पर भरा था, सिस्टम ने उन्हें सही तरीके से रिकॉर्ड किया है या नहीं. इसके अलावा अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए एनटीए इन दस्तावेजों को उनके रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर भी भेज रहा है.
टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन के बाद ही देख सकेंगे OMR Sheet
इस बार एनटीए ने अभ्यर्थियों की जानकारी को सुरक्षित रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया है. OMR शीट और Recorded Response देखने के लिए उम्मीदवारों को Two-Factor Authentication प्रक्रिया पूरी करनी होगी. जैसे ही अभ्यर्थी पोर्टल पर लॉगिन करेंगे, उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी पर एक वन-टाइम पासवर्ड (OTP) भेजा जाएगा. OTP दर्ज कर वेरिफिकेशन पूरा करने के बाद ही उम्मीदवार अपनी OMR Answer Sheet और Recorded Response देख सकेंगे.
15 जुलाई तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति
अगर किसी उम्मीदवार को अपनी OMR Sheet या Recorded Response में किसी तरह की गड़बड़ी या अंतर दिखाई देता है, तो वह ऑनलाइन आपत्ति (Challenge) दर्ज करा सकता है. एनटीए ने इसके लिए चैलेंज विंडो 13 जुलाई 2026 से खोल दी है, जो 15 जुलाई 2026 तक उपलब्ध रहेगी. प्रत्येक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए 200 रुपये का शुल्क देना होगा. यह भुगतान नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकेगा. निर्धारित शुल्क जमा किए बिना किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा.
Answer Key पर अब नहीं होगी कोई नई आपत्ति
एनटीए ने स्पष्ट किया है कि यह प्रक्रिया केवल OMR Answer Sheet और Recorded Response में संभावित त्रुटियों के लिए है. Answer Key पर आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया पहले ही पूरी हो चुकी है. ऐसे में अब Answer Key से संबंधित कोई नया दावा या चैलेंज स्वीकार नहीं किया जाएगा.
21 जून को दोबारा हुई थी परीक्षा
इस वर्ष NEET UG 2026 की मूल परीक्षा 3 मई 2026 को आयोजित की गई थी, लेकिन पेपर लीक और अन्य विवादों के चलते परीक्षा रद्द कर दी गई थी. इसके बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 21 जून 2026 को देशभर के परीक्षा केंद्रों पर दोबारा परीक्षा आयोजित कराई, जिसमें 20 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया. अब OMR Sheet जारी होने के बाद माना जा रहा है कि NTA जल्द ही NEET UG 2026 का अंतिम परिणाम भी घोषित कर सकता है.
ऐसे चेक करें अपनी OMR Answer Sheet
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपनी OMR Answer Sheet देख सकते हैं.
- सबसे पहले NTA की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं.
- होमपेज पर अपने Application Number और Password की मदद से लॉगिन करें.
- इसके बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या ईमेल पर प्राप्त OTP दर्ज कर वेरिफिकेशन पूरा करें.
- अब “View/Challenge OMR Sheet & Recorded Responses” लिंक पर क्लिक करें.
- आपकी OMR Answer Sheet स्क्रीन पर दिखाई देगी. इसे डाउनलोड करें और अपने उत्तरों का मिलान कर लें.
- यदि कोई त्रुटि दिखाई देती है, तो 15 जुलाई 2026 तक निर्धारित शुल्क के साथ ऑनलाइन चैलेंज दर्ज करा सकते हैं.
यह भी पढ़े: Weather Update: कहीं बारिश तो कहीं भीषण उमस, IMD ने जारी किया बड़ा अलर्ट

