RBSE 10th Result 2024: इंतजार हुआ खत्म! राजस्थान बोर्ड 10वीं के परिणाम जारी, यहां से करें चेक

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

RBSE 10th Result 2024: राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षा में शामिल हुए करीब 9 लाख से अधिक स्टूडेंट्स का इंतजार अब खत्म हो गया है. माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान (RBSE) की ओर से कक्षा 10वीं के रिजल्ट की घोषणा कर दी गई है. आरबीएसई की ओर से रिजल्ट की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी किये गये हैं.

ऐसे में जो भी छात्र इस परिक्षा में शामिल हुए थे, वो अपना रिजल्‍ट इसके ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर चेक कर सकते है.

93.03% रहा राजस्थान बोर्ड 10वीं का परिणाम

इस वर्ष राजस्थान बोर्ड 10वीं का उत्तीर्ण प्रतिशत 93.03% रहा है, जिसमें लड़कों का पास प्रतिशत 92.64 तथा लड़कियों का पास प्रतिशत 93.46 रहा. बता दें कि राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2024 के अनुसार, इस वर्ष 10वीं की परीक्षा के लिए कुल 10,60,751 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिसमें से कुल 10,39,895 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए.

RBSE Class 10th Result 2024: ऐसे देखें रिजल्ट

सबसे पहले छात्र आधिकारिक वेबसाइट- rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं.
इसके बाद होमपेज पर Rajasthan Board के टैब पर क्लिक करें.
अब आरबीएसई बोर्ड 10वीं परिणाम चेक करने के लिए एक्टिव लिंक पर क्लिक करें.
अब अपना क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें.
इतना करने के बाद आरबीएसई बोर्ड कक्षा 10टी परिणाम आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा.
जिसके बाद आप भविष्‍य के इस्‍तेमाल के परिणाम डाउनलोड कर लें.

इसे भी पढ़े:- JEECUP Admit Card 2024: पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, जानें क्या है एग्जाम पैटर्न

 

Latest News

Shardiya Navratri 2026: मां अम्बे के चरणों में सिर झुका लो…, नवरात्रि पर अपनों को भेजें ये शुभ संदेश

Shardiya Navratri 2026: हिंदू धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्व है. प्रत्येक वर्ष कुल चार बार नवरात्रि आती है....

More Articles Like This

Exit mobile version