झुलसा देने वाली गर्मी के बीच मौसम का बदला मिजाज, दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में बारिश

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Rain in Delhi NCR: उत्तर भारत इस समय भीषण गर्मी की चपेट में है. कई राज्यों में पारा सारे रिकॉर्ड तोड़ रहा है. राजधानी दिल्ली में तो 100 साल पुराना रिकॉर्ड टूट गया है. यहां पर पारा 50 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंच गया. इन सब के बीच बुधवार को शाम को दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में बारिश हुई. बारिश के कारण तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई. वहीं, भीषण गर्मी से थोड़ी राहत लोगों को मिली है.

राजधानी दिल्ली में बुधवार को दोपहर बाद मौसम सुहाना हो गया. वहीं, शाम के 5 बजते- बजते झमाझम बारिश शुरु हो गई. बारिश के कारण लोगों को काफी राहत महसूस हुई है. मौसम विभाग ने दिल्ली में 30 मई तक भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया था. इसके बीच मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिला है. जिससे लोगों को काफी राहत मिली है.

दिल्ली में दर्ज किया गया रिकॉर्ड तापमान

राजधानी दिल्ली में मंगलवार और बुधवार को तापमान रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गया. मौसम विभाग के अनुसार राजधानी दिल्ली के मुंगेशपुर इलाके में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस को भी पार कर गया. हालांकि दोपहर के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिला और फिर झमाझम बारिश ने राजधानीवासियों को थोड़ी राहत दी. बारिश के कारण मौसम ठंडा हो गया.

केरल में कब पहुंचेगा मानसून

भारत मौसम विज्ञान विभाग की मानें तो अगले 24 घंटों के दौरान केरल में मानसून आ सकता है. केरल में मानसून के दस्तक के साथ पूर्वोत्तर के राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश होनी शूरू हो जाएगी. मानसून की शुरुआत के साथ ही लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिलेगी.

यह भी पढ़ें: मानो धधकते अंगारों के बीच जी रहे! दिल्ली में गर्मी ने तोड़ा 100 साल का रिकॉर्ड, 50 के करीब पहुंचा पारा

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version