CCI Recruitment: सीमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया में विभिन्‍न पदों पर निकली भर्ती, जानिए कब और कहां करना है आवेदन

Must Read

CCI Recruitment 2023: सीमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (सीसीआई) लिमिटेड में इंजीनियर, ऑफिसर और चार्टर्ड अकाउंटेंट पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. जिसमें भारतीय नागरिको से ऑफ़लाइन आवेदन मांगे गए हैं. ऐसे में जो भी योग्य उम्मीद्वार सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे है, वो आधिकारिक वेबसाइट cciltd.in से माध्‍यम से आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं. बता दें कि आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर है.

CCI Recruitment रिक्तियों का विवरण

  • इंजीनियर उत्पादन: 07 पद
  • इंजीनियर मैकेनिकल: 03 पद
  • इंजीनियर सिविल: 02 पद
  • इंजीनियर माइनिंग: 03 पद
  • इंजीनियर इंस्ट्रुमेंटेशन: 04 पद
  • इंजीनियर इलेक्ट्रिकल: 02 पद
  • ऑफिसर सामग्री प्रबंधन: 01 पद
  • ऑफिसर विपणन: 01 पद
  • ऑफिसर वित्त एवं लेखा: 03 पद
  • ऑफिसर राजभाषा अधिकारी: 01 पद
  • ऑफिसर लीगल: 04 पद
  • चार्टर्ड अकाउंटेंट वित्त एवं लेखा: 01 पद

शैक्षणिक योग्यता

सीमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के इन पदों आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स किसी मान्यता प्राप्त संस्था से केमिकल, मैकेनिकल सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री उत्तीर्ण होना चाहिए. इसके अलावा हिंदी इंग्लिश में स्नातकोत्तर बैचलर डिग्री.

ये भी पढ़े:-UGC: यूजीसी का बड़ा फैसला, ग्रेजुएशन में इंटर्नशिप अनिवार्य, जानिए कब से होगा लागू

आयु सीमा

सीमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के सभी पदों आवेदन करने के लिए आवेदको की अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए. हालांकि कैडिंडेट्स के उम्र की गणना 31 अक्टूबर 2023  के आधार पर की जाएगी. इसके अलावा आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छुट भी प्रदान की जायेगी.

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती के तहत उम्मीद्वारों का चयन लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट, साक्षात्कार (इंटरव्यू) दस्तावेज़ सत्यापन और मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा. वहीं सामान्य/ पिछड़ा वर्ग/ आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग हेतु – 100/- का डिमांड ड्राफ्ट सीमेंट कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया लिमिटेड के नाम से देना होगा. 

आवेदन भेजना का पत्ता

बता दें कि आवेदन फॉर्म को विधिवत भरकर साधारण डाक द्वारा भी भेजा जा सकता है. इसके लिए आवेदन के लिफाफे में पद का नाम लिखा होना चाहिए. आवेदन फॉर्म भरने के बाद अभ्‍यर्थी को नीचे दिए गए पते पर भेजना है.

जनरल मैनेजर (HR)
सीमेंट कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया लिमिटेड (CCI)
पोस्ट्स बॉक्स नो. 3061,
लोदी रोड पोस्ट्स ऑफिस नई दिल्ली – 110003  

ये भी पढ़े:-UGC: चार करोड़ भारतीय छात्र बनेंगे अंगदान का रोल मॉडल, यूजीसी ने सभी यूनिवर्सिटी को लिखा पत्र

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This