TN Board 10th Result 2026: आज जारी होगा तमिलनाडु बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट, इस लिंक से करें चेक

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

TN Board 10th Result 2026: आज तमिलनाडु के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है. तमिलनाडु सरकारी परीक्षा निदेशालय (डीजीई) आज कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी करने वाली है. रिजल्ट सुबह 9:30 बजे जारी किए जाएंगे.

सरकारी परीक्षा निदेशालय ने जारी की प्रेस विज्ञप्ति

डीजीई ने एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति जारी की है, जिसके मुताबिक, रिजल्ट आज सुबह 9:30 बजे स्कूल शिक्षा मंत्री राजमोहन द्वारा चेन्नई के कोट्टूरपुरम स्थित अरिग्नार अन्ना शताब्दी पुस्तकालय परिसर में जारी किए जाएंगे.

इस लिंक से करें चेक TN Board 10th Result 2026

परिणाम घोषित होने के बाद छात्र आधिकारिक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकते हैं. नीचे दी गई वेबसाइट के जरिए आप अपना रिजल्ट देख सकते हैं.

  • tnresults.nic.in
  • dge.tn.gov.in
  • DigiLocker
  • UMANG APP

SMS सेवाओं के जरिए भी रिजल्ट देख सकते हैं

छात्र वेबसाइटों पर दिए गए निर्धारित स्थानों में अपना पंजीकरण क्रमांक और डेट ऑफ बर्थ डालकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं. वेबसाइट के अलावा छात्र अपना रिजल्ट उन स्कूलों से भी प्राप्त कर सकते हैं जहां उन्होंने पढ़ाई की है. इसके अलावा सरकार ने SMS सेवाओं के जरिए भी रिजल्ट भेजने का इंतजाम किया है.

ये भी पढ़ें- इटली में Melody मोमेंट, PM मेलोनी ने क‍िया प्रधानमंत्री मोदी का जोरदार स्‍वागत, शेयर की खास सेल्फी

Latest News

₹1,500 करोड़ के सुपारी सिंडिकेट पर ED का बड़ा एक्शन, काली कमाई से खरीदे आलीशान बंगले, 4 राज्यों में 20 ठिकानों पर रेड

विदेशी सुपारी की कथित तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने असम, मिजोरम, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश के 20 ठिकानों पर छापेमारी की है. एजेंसी के मुताबिक, नेटवर्क ने ₹1,500 करोड़ से अधिक की अपराध से अर्जित आय पैदा की. कार्रवाई में ₹1.30 करोड़ नकद जब्त किए गए और 33 बैंक खाते फ्रीज किए गए.

More Articles Like This

Exit mobile version