Amroha: दिल्ली-बरेली हाईवे पर हादसा, वाहन से टकराई कार, चार लोगों की मौत, दो गंभीर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Amroha Accident: यूपी के अमरोहा से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है.  बुधवार तड़के दिल्ली-बरेली हाईवे पर गजरौला के पास हुए हादसे में जहां चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

आगे चल रहे वाहन से टकराई तेज रफ्तार कार

मिली जानकारी के अनुसार, मुरादाबाद से दिल्ली की तरफ जा रही तेज रफ्तार कार आगे चल रहे किसी वाहन में टकरा गई. टक्कर इतनी तेज थी कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. यह दुर्घटना बुधवार तड़के लगभग 4 बजे दिल्ली-बरेली हाईवे पर गजरौला में ब्रजघाट के पास हुई.

दुर्घटना के बाद वाहन सहित फरार हुआ चालक

बताया जा रहा है कि जिस वाहन से कार टकराई, उसका चालक वाहन सहित फरार हो गया. इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया.

इस रूप में हुई तीन मृतकों की पहचान

तीन मृतकों की पहचान हुई है. इसमें कार चालक मोहम्मद सलमान निवासी बमनपुरी गेट पंखेवालान रामपुर, हसनैन निवासी दरियापुर मालदा टाउन पश्चिम बंगाल और समरतुल निवासी कालियाचक मालदा टाउन पश्चिम बंगाल के रूप में हुई है, जबकि पुलिस चौथे की मृतक की पहचान का प्रयास कर रही है. घायल बेहोशी की हालत में हैं. उनकी शिनाख्त का भी प्रयास किया जा रहा.

प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया

प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि अभी तक मिली जानकारी के अनुसार, रामपुर व पश्चिम बंगाल पुलिस से संपर्क कर मृतकों व घायलों के सही नाम-पते की पुष्टि की जा रही है. पश्चिम बंगाल के लोग कहां जा रहे थे, इसका भी पता लगाया जा रहा है. शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया गया है. दुर्घटना का कारण कार चालक को झपकी आना माना जा रहा है.

Latest News

Migraine Home Remedy: तनाव, गैस और सूजन से बढ़ सकता है माइग्रेन, जानें अजवाइन कैसे पहुंचा सकती है राहत

माइग्रेन के दर्द में दवाओं के साथ कुछ घरेलू उपाय भी मददगार हो सकते हैं. जानिए वैज्ञानिकों और आयुर्वेद के अनुसार अजवाइन माइग्रेन के लक्षणों को कैसे कम करने में सहायक हो सकती है.

More Articles Like This

Exit mobile version