UGC-NET Result: जानिए नेट परीक्षा परिणाम को लेकर क्या है अपडेट, ऐसे कर पाएंगे चेक

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UGC-NET June Cycle Result: राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा यानी यूजीसी नेट 2024 जून सत्र की परीक्षा में सम्मिलित हुए तमाम छात्रों को अब परिणामों का इंतजार है. उनका यह इंतजार जल्द की समाप्त हो सकता है. ऐसा इसलिए क्योंकि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए द्वारा कभी भी रिजल्ट की घोषणा की जा सकती है. इसकी तैयारियों को पूरा कर लिया गया है. यह संभावना इसलिए ज्यादा बढ़ गई है क्योंकि एनटीए ने इस परीक्षा का फाइनल आंसर सीट जारी कर दी है. यह आंसर-की नेट के सभी विषयों के साथ दोनों शिफ्ट की परीक्षा के लिए जारी किया है.

परिणाम जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in से जून परीक्षा के लिए अपने स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे. नेट परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों को अपना परिणाम देखने के लिए एप्लिकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ और सिक्योरिटी पिन का इस्तेमाल करना होगा. बता दें कि यूजीसी नेट परीक्षा का फाइनल आंसर की 12 अक्टूबर को जारी किया गया था.

कैसे डाउनलोड कर पाएंगे स्कोरकार्ड

  • अभ्यर्थियों को स्कोरकार्ड डाइनलोड करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करना होगा.
  • सबसे पहले उम्मीदवार यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं.
  • इसके बाद होमपेज पर UGC NET June re-exam scorecard download link लिंक पर क्लिक करें.
  • अब लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें.
  • ऐसा करने के साथ ही स्कोरकार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा.
  • अब यहां से उम्मीदवार अपने स्कोर को डाउनलोड करें.
  • नेट रिजल्ट 2024 का प्रिंट निकालें और इसे भविष्य के लिए सहेजें.
Latest News

किसानों की बल्ले-बल्ले! दिवाली से पहले खाते में आएंगे 5,000 रुपये, महाराष्ट्र सरकार का बड़ा ऐलान

Diwali Gift For Farmers: दिवाली से पहले आर्थिक संकट से जूझ रहे किसानों के लिए राहत की खबर सामने...

More Articles Like This

Exit mobile version