UP Board 10th 12th Result 2026: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया गया है. 10वीं में 90.42% स्टूडेंट्स पास हुए हैं. हाईस्कूल में 97.83% अंक लाकर सीतापुर की कशिश और बाराबंकी की अंशिका संयुक्त रूप से टॉपर रही हैं. बाराबंकी की अदिति 97.50% अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं. तीसरे स्थान पर तीन मेधावियों ने जगह बनाई. सीतापुर की अर्पिता, झांसी के ऋषभ साहू और बाराबंकी की परि वर्मा. इन तीनों ने 97.33% अंक प्राप्त किए.
सीतापुर की शिखा वर्मा ने किया टॉप
यूपी बोर्ड 12वीं में इस साल सीतापुर की शिखा वर्मा ने टॉप किया है. उन्हें कुल 97.60 प्रतिशत मार्क्स मिले हैं. वहीं दूसरे स्थान पर बरेली की नंदिनी गुप्ता और बाराबंकी की श्रेया वर्मा संयुक्त रूप से रही हैं. इन दोनों के 97.20 प्रतिशत मार्क्स आए हैं. वहीं तीसरे स्थान पर बरेली की सुरभि यादव और बाराबंकी की पूजा पाल संयुक्त रूप से रही हैं. इनके 97 फीसदी मार्क्स हैं. 10वीं में 90.42% और 12वीं में 80.32% स्टूडेंट्स पास हुए हैं.
मंत्री गुलाब देवी और अधिकारी भी रहे मौजूद
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP), प्रयागराज मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से 23 अप्रैल को दोपहर 4 बजे 10वीं का रिजल्ट जारी किया गया है. इस मौके पर माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज कार्यालय सचिव भगवती सिंह और माध्यमिक शिक्षा मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे. यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च तक आयोजित की गई थी.
2 लाख 87 हजार परीक्षार्थी अनुपस्थित
यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 में हाईस्कूल के 27 लाख 61 हजार 696 और इंटरमीडिएट के 25 लाख 76 हजार 82 को मिलाकर 53 लाख 37 हजार 778 परीक्षार्थी पंजीकृत थे. इंटरमीडिएट में लगभग 26 लाख और हाईस्कूल में 24.5 लाख परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे. सभी यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 का इंतजार कर रहे हैं. 10वीं में 1 लाख 61 हजार 696 और 12वीं में 1 लाख 26 हजार 082 को मिलाकर कुल 2 लाख 87 हजार परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे थे.
ऑनलाइन मार्कशीट चेक और डाउनलोड
स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर अपना Roll Number डालकर ऑनलाइन मार्कशीट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं. स्टूडेंट्स अधिक जानकारी के लिए यहां दिए जा रहे ताजा अपडेट्स पर नजर बनाए रखें.
UP Board 10th Result 2026 on upmsp.edu.in: यहां देखें तरीका
स्टेप 1: ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं: यूपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं.
स्टेप 2: रिजल्ट लिंक सर्च करें: होमपेज पर ‘परीक्षाफल’ लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 3: डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें: नए पेज खुल, यहां ‘हाई स्कूल (कक्षा X) का परीक्षाफल वर्ष 2026’ लिंक (जल्द एक्टिव होगा) पर क्लिक करें.
स्टेप 4: डिटेल्स भरें: अब अपना जिला और साल चुनें और रोल नंबर (Roll Number) दर्ज करके ‘View Result’ पर क्लिक करें.
स्टेप 5: मार्कशीट चेक करें: आपके यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 की ऑनलाइन मार्कशीट स्क्रीन पर खुल जाएगी. इसे चेक करें.
स्टेप 6: मार्कशीट डाउनलोड करें: आगे के लिए ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड करें और प्रिंटआउट ले लेकर रख लें.
इसे भी पढ़ें. West Bengal Assembly Election 2026: बंगाल में दोपहर 1 बजे तक 62.18% वोटिंग, SIR के बाद मतदाताओं की संख्या में 12% की आई कमी

