UP Board Result 2024: दोपहर 2 बजे जारी होंगे परिणाम, ऐसे चेक कर पाएंगे रिजल्ट

Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP Board Result 2024: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड आज कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी करेगा. बोर्ड के अभ्यर्थियों को रिजल्ट का इंतजार काफी समय से था. छात्र अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर के देख पाएंगे. UP Board Results 2024 को आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in पर  जारी किया जाएगा.

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं की कॉपियों का मुल्यांकन 30 मार्च, 2024 को पूरा कर लिया गया था. शिक्षा विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार यूपी बोर्ड का रिजल्ट आज यानी 20 अप्रैल को दोपहर 2 बजे जारी किया जाएगा.

कहां चेक कर पाएंगे परिणाम?

यूपी बोर्ड रिजल्ट 2024 को ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर के चेक किया जा सकेगा. विद्यार्थी upmsp.edu.in, upresults.nic.in, result.gov.in और upmspresults.up.nic.in पर विजिट कर के भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं.

इस दिन पूरी हुई मूल्यांकन प्रक्रिया

यूपी बोर्ड परीक्षा 2024 के लिए 55 लाख से अधिक लड़के-लड़कियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. जिसमें 3 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने एग्जाम छोड़ दिया था. 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 22 फरवरी से शुरू होकर 9 मार्च 2024 तक चली थी. दोनों कक्षाओं के उत्तर पुस्तिकाओं की मूल्यांकन प्रक्रिया 31 मार्च को पूरी हुई थी. अब छात्रों का परिणाम आज उनके सामने होगा.

कैसे चेक करें रिजल्ट?

  • UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं.
  • होम पेज पर 10वीं रिजल्ट 2024/12वीं रिजल्ट 2024 के लिंक पर क्लिक करें.
  • अब स्टूडेंट्स रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें.
  • रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा.

यह भी पढ़ें: Gold Silver Price Today: सोना खरीदना हुआ महंगा, चांदी के भाव स्थिर; जानिए आज की ताजा कीमत

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This