युवाओं के लिए खुशखबरी, होने जा रही है UP Police के इतिहास की सबसे बड़ी भर्ती

UP Police Constable Notification 2023: राज्‍य सरकार यूपी पुलिस (UP Police) में नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं को बड़ा अवसर देने जा रही है. दरअसल, उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड 52,699 सिपाहियों की सीधी भर्ती करने जा रहा है. आपको बता दें कि ये भर्तियां पहले 35,757 पदों पर होनी थीं. लेकिन, कार्यदायी संस्था का चयन न हो पाने के कारण बीते दस माह से इस सबंध में कार्रवाई शुरू नहीं हो सकी.

ये भी पढ़े:- Rocky Aur Rani Ki Prem Kahaani: अपने अलार्म अभी सेट कर लें! शुरू होने जा रही Rocky और Rani की प्रेम कहानी, जानें कब…

भर्ती परीक्षा कराने के लिए दो कंपनियों के रुचि दिखाने के बाद 52,699 सिपाहियों की सीधी भर्ती के संबंध में कार्यवाही आगे बढ़ाने की कवायद शुरू की गई है. बता दें कि यह भर्ती यूपी पुलिस के इतिहास की सबसे बड़ी भर्ती होगी. सूत्रों के अनुसार, लिखित परीक्षा और भर्ती से संबंधित अन्य कार्यों के लिए कार्यदायी संस्था के चयन की निविदा आगामी 15 जुलाई तक प्रकाशित की जाएगी. संस्था का चयन होने के बाद इस साल के अंत तक लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा.

ये भी पढ़े:- Bigg Boss OTT 2: रियलिटी शो में Mika Singh ने Akanksha Puri को चुना था अपना हमसफर, अब एक्ट्रेस ने खुद को बताया सिंगल

इन पदों पर होनी है भर्तियां
41,811 सिपाही नागरिक पुलिस
8540 सिपाही पीएसी
1007 फायरमैन
1341 सिपाही यूपीएसएसएफ

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version