UP Police Recruitment 2024: यूपी पुलिस में कॉन्स्टेबल भर्ती की अधिसूचना जारी, जानें कब से कर सकेंगे आवेदन

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP Police Recruitment 2024: यूपी पुलिस में नौकरी करने की चाह रखने वाले युवाओं के लिए बड़ी खबर है. बता दें कि यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने राज्य पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस/पीएसी के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है. बोर्ड की ओर से मंगलवार, 12 दिसंबर 2023 को जारी विज्ञापन (सं. कु.खि. 16/2023) के मुताबिक, आरक्षी नागरिक पुलिस के 372 पदों और आरक्षी पीएसी के 174 पदों सहित कुल 546 पदों पर भर्ती की जानी है. यूपी पुलिस एवं प्रोन्‍नति बोर्ड की ओर से निकाली गई यह भर्ती खेल कोटे से की जानी है.

कब से कर सकेंगे आवेदन?
यूपी पुलिस में खेल कोटे से कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार यूपीपीआरपीबी की आधिकारिक वेबसाइट, uppbpb.gov.in पर एक्टिव किए जाने वाले लिंक के जरिए सम्बन्धित अप्लीकेशन पेज पर जाकर आवेदन कर सकेंगे. आवेदन प्रक्रिया गुरूवार, 14 दिसंबर से शुरू होनी है और उम्मीदवार निर्धारित अंतिम तिथि 1 जनवरी 2024 तक अपना अप्लीकेशन सबमिट कर सकेंगे. इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपये निर्धारित की गई है. जो सभी वर्गों व महिला उम्मीदवारों के लिए समान ही है.

आवेदन से पहले जानें योग्यता
इस भर्ती में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वी कक्षा की परीक्षा उत्तीर्ण या कोई अन्य समकक्ष योग्यता प्राप्त किया होना चाहिए. उम्मीदवारों की आयु 1 जुलाई 2023 को 18 साल से कम तथा 22 साल से ज्‍यादा नहीं होनी चाहिए. इसके अलावा उम्मीदवारों को रिक्तियों से सम्बन्धित खेल स्पर्धा/चैंपियनशिप में प्रतिभाग किया होना चाहिए.

ये भी पढ़े: Railway TTE: आपका भी है रेलवे में टीटीई बनने का सपना, जानिए योग्यता से लेकर चयन प्रक्रिया तक की पूरी डिटेल

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This