दिल्ली-पंजाब से 6 आतंकी गिरफ्तार, पाकिस्तानी एजेंट शहजाद भट्टी मॉड्यूल 2 का भंडाफोड़

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Terrorists Arrested: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के हाथ बड़ी सफलता लगी है. आतंकवाद के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली और पंजाब से छह और संदिग्ध आतंकियों को अरेस्ट किया है.

जांच एजेंसियों के मुताबिक, गिरफ्तार सभी आरोपी पाकिस्तान के गैंगस्टर और पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी (ISI) के एजेंट शहजाद भट्टी के मॉड्यूल से जुड़े हुए हैं.

एक मॉड्यूल आतंक, दूसरा हथियार तस्करी से जुड़ा 

कार्रवाई के दौरान स्पेशल सेल ने इस नेटवर्क के दो अलग-अलग मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. इनमें एक मॉड्यूल आतंकवादी गतिविधियों से जुड़ा था, जबकि दूसरा अवैध हथियारों की तस्करी का नेटवर्क संचालित कर रहा था.

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से कई पिस्टल और पेट्रोल बम बरामद किए हैं. शुरुआती जांच में सामने आया है कि मॉड्यूल के सदस्य देश में आपराधिक और आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की साजिश में शामिल थे.

नेटवर्क की जानकारी जुटा रही पुलिस 

अब गिरफ्तार आरोपियों से स्पेशल सेल पूछताछ कर उनके नेटवर्क, फंडिंग, हथियारों की सप्लाई चेन और संभावित साजिशों की जानकारी एकत्र कर रही है.

साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस मॉड्यूल से और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं और उनके निशाने पर कौन-कौन से संभावित लक्ष्य थे. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और पूछताछ के आधार पर आगे और गिरफ्तारियां की जा सकती हैं.

Latest News

Oil Tanker Attack: ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ में टैंकर पर हमला, लगी आग, ईरान पर शक!

Oil Tanker Attack: मंगलवार को तड़के ओमान के तट के पास स्थित 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' में एक तेल टैंकर...

More Articles Like This

Exit mobile version