MP के सीहोर में हादसा: ट्रक और बुलेरो की टक्कर, पांच लोगों की मौत, कई घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sehore Accident: मध्य प्रदेश से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यह हादसा सीहोर जिले में सोमवार दोपहर हुआ. आष्टा-शुजालपुर मार्ग पर ग्राम मेना गोदी के पास तेज रफ्तार ट्रक और बोलेरो की आमने-सामने की टक्कर हो गई. इस दुर्घटना में जहां पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए.

हादसे के बाद मची चीख-पुकार

टक्कर इतनी तेज थी कि बुलेरो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार कई लोग वाहन के अंदर फंस गए. हादसे के बाद वाहन में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई. दुर्घटना की जानकारी होने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. पुलिस को सूचना देने के बाद लोग बचाव कार्य में जुट गए.

दुर्घटना की जांच में जुटी पुलिस

कुछ ही देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल पहुंचाया. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. दुर्घटना की जांच में जुटी हैं.

Latest News

Navratri Kalash Visarjan: नवरात्रि के आखिरी दिन इस विधि से करें कलश विसर्जन, भरी रहेगी तिजोरी

Navratri Kalash Visarjan 2026: हिन्‍दू धर्म में महापर्व शारदीय नवरात्रि का खास महत्व है. नवरात्रि के नौ दिनों तक...

More Articles Like This

Exit mobile version