मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर पलटा गैस टैंकर, हो रहा गैस रिसाव, घंटों से थमी है वाहनों की रफ्तार

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

पुणेः मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर एक अत्यधिक ज्वलनशील प्रोपलीन गैस टैंकर पलट गया. यह दुर्घटना मंगलवार शाम करीब 5 बजे अड़ोशी टनेल के प्रवेश द्वार के पास हुई. इस टैंकर से भारी मात्रा में गैस का रिसाव हो रहा है. इससे सुरक्षा कारणों की वजह से हाईवे पुलिस ने मुंबई की ओर जाने वाले यातायात को बंद कर दिया है, जिससे मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर 15 घंटे से अधिक समय से यातायात बाधित है. मुंबई की ओर जाने वाले मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं. मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे और मुंबई-पुणे नेशनल हाईवे, दोनों मार्गों पर वाहनों की लाइन देखी जा रही है.

गैस रिसाव को रोकने का प्रयास जारी

गैस रिसाव को रोकने के लिए रात में विशेषज्ञों की एक टीम ने कोशिश की, लेकिन उन्हें  कामयाबी नहीं मिल सकी. आज सुबह फिर से रिसाव रोकने का काम शुरू किया गया है. किसी भी अप्रिय घटना को टालने के लिए एहतियात के तौर पर यातायात को रोका गया है. मुंबई की ओर जाने वाले वाहनों को धीरे-धीरे पुणे की ओर मोड़ा जा रहा है.

मार्ग पर लगी वाहनों की लंबी लाइन

वाहनों की संख्या अधिक होने की वजह से दोनों मार्गों पर भारी ट्रैफिक जाम हो गया है. खोपोली गांव, खंडाला गांव, लोनावला शहर से लेकर वाकसाई कार्ला फाटा तक वाहनों की लंबी लाइन देखी जा सकती हैं. 15 घंटे से अधिक समय तक यातायात बाधित रहने के कारण इस मार्ग पर यात्रा करने वाले वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. लंबी दूरी के वाहन चालक और कई यात्री कल रात से ही इस मार्ग पर फंसे हुए हैं.

एक अधिकारी ने बताया

जानकारी के अनुसार, प्रोपलीन गैस ले जा रहा टैंकर मुंबई जाने वाले रास्ते पर आदोशी सुरंग के पास पलट गया. एक अधिकारी ने PTI को बताया कि दुर्घटना के तुरंत बाद टैंकर से गैस लीक होने लगी, जिससे मोटर चालकों में दहशत फैल गई. गैस लीक और संभावित विस्फोट के ज्यादा खतरे के कारण, अधिकारियों ने तुरंत मुंबई जाने वाली लेन पर सभी गाड़ियों का आवागमन रोक दिया. जिससे 25 किलोमीटर से ज्यादा लंबा जाम लग गया.

Latest News

Vat Savitri Vrat 2026: पहली बार रखने वाली हैं वट सावित्री व्रत? यहां जानिए पूजा विधि और सामग्री लिस्ट

Vat Savitri Vrat 2026: हिंदू धर्म में हर साल ज्येष्ठ महीने की अमावस्या तिथि को वट सावित्री व्रत रखा...

More Articles Like This

Exit mobile version