JEE Main Session-1आंसर की जारी, 6 फरवरी तक दर्ज कर सकते हैं आपत्ति

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

JEE Main 2026 Answer Key: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन सेशन 1 परीक्षा का आयोजन 21 से 29 जनवरी के बीच देशभर के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया था. परीक्षा समाप्त होने के बाद एनटीए ने आज यानी 4 फरवरी को प्रोविजनल आंसर की और रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड के लिए जारी कर दी है. JEE Main Answer Key 2026 ऑनलाइन मोड में एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर उपलब्ध कराई गई है, जहां अभ्यर्थी अपनी लॉगिन डिटेल दर्ज कर इसे डाउनलोड कर सकते हैं.

तय तिथियों में दर्ज कर सकते हैं आपत्ति

जेईई मेन की प्रोविजनल आंसर की के जरिए छात्र अपने सभी प्रश्नों के उत्तरों का मिलान कर सकते हैं. यदि किसी उत्तर को लेकर वे संतुष्ट नहीं हैं, तो 6 फरवरी रात 11:50 बजे तक ऑनलाइन माध्यम से आपत्ति दर्ज कर सकते हैं. ऑब्जेक्शन फाइल करने के लिए प्रति प्रश्न 200 रुपये का शुल्क निर्धारित किया गया है.

इन स्टेप्स से आंसर की कर सकेंगे डाउनलोड

  • स्टेप 1: JEE Main Answer Key 2026 जारी होने के बाद सबसे पहले स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर विजिट करें.
  • स्टेप 2: वेबसाइट के होम पेज पर Latest News सेक्शन में दिए गए Answer Key Challenge for JEE(Main) – 2026 [Session-I] is LIVE! लिंक पर क्लिक करें.
  • स्टेप 3: अब मांगी गई जानकारी जैसे एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करके सबमिट करें.
  • स्टेप 4: इसके बाद आंसर की स्क्रीन पर दिखाई देगी, जहां से आप इसे आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं.

JEE Main Answer Key Link 

रिजल्ट 12 फरवरी को होगा जारी

एनटीए की ओर से जारी ब्रोशर के मुताबिक रिजल्ट 12 फरवरी को घोषित कर दिया जाएगा. नतीजे फाइनल आंसर की के आधार पर जारी किए जाएंगे. जो छात्र परीक्षा में सफलता प्राप्त नहीं कर पाएंगे, उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है.

सेशन 2 एग्जाम के लिए इस डेट तक आवेदन का मौका

जो छात्र परीक्षा में सफलता प्राप्त नहीं कर पाएंगे, उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है. एनटीए द्वारा जेईई मेन सेशन 2 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए गए हैं. आवेदन प्रक्रिया 25 फरवरी तक जारी रहेगी. ऐसे में स्टूडेंट्स निर्धारित तिथियों के भीतर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.

सेशन 2 परीक्षा का आयोजन 2 अप्रैल से 9 अप्रैल 2026 के बीच किया जाएगा. वहीं, इसका रिजल्ट 20 अप्रैल तक घोषित किए जाने की संभावना है.

यह भी पढ़े: ‘Read Now, सॉरी पापा…’, गाजियाबाद में 9वीं मंजिल से क्यों कूदीं तीन सगी बहनें? सुसाइड नोट ने खोले राज

Latest News

अमेरिका में ग्रीन कार्ड धारकों को बड़ा झटका! अब नहीं मिलेगा लोन, भारतीयों की बढ़ेंगी मुश्किलें

Washington: अमेरिका में रहने वाले उन लोगों को, जो वहां के नागरिक नहीं हैं, वे अब छोटे व्यवसायों के...

More Articles Like This

Exit mobile version