सिडनी के बॉन्डी बीच पर ताबड़तोड़ गोलीबारी, 10 लोगों की मौत, कई घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

सिडनी: ऑस्ट्रेलिया से इस वक्त की बड़ी और ससनीखेज फैलाने वाली खबर सामने आई है. यहां सिडनी में प्रसिद्ध बॉन्डी बीच पर रविवार को दो बंदूकधारियों ने अचानक ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू कर दी. इससे वहां चीख-पुकार के बीच भगदड़ मच गई. प्रत्यक्षदर्शियों ने हिस्टीरिकल चीखें सुनीं और लोग इधर-उधर भागते दिखे. विभिन्न मीडिया रिपोर्ट में 7 से 10 लोगों की मौत का दावा किया जा रहा है. 11 लोग घायल बताए जा रहे हैं.वीडियो में कुछ लोगों की जान बचाने के लिए उन्हें अन्य व्यक्तियों द्वारा सीपीआर देते देखा जा सकता है.

गोलियां चलते ही मौके पर मची अफरातफरी

गोलीबारी शुरु होते ही वहां मौजूद लोग चीख-पुकार के बीच इधर-उधर भागने लगे. लोग तेजी से सुरक्षित ठिकानों की ओर भागते और आड़ लेकर छुपते दिखे. वहीं कई अन्य वीडियो में सुरक्षा बलों ने मोर्चा संभाल रखा है. गोलीबारी के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार और दहशत का माहौल देखा गया.

न्यू साउथ वेल्स पुलिस ने बताया कि बॉन्डी बीच पर एक “घटना” चल रही है और लोगों को इस इलाके से दूर रहने तथा मौके पर मौजूद किसी भी व्यक्ति से आश्रय लेने की अपील की गई है. पुलिस ने बाद में पुष्टि की कि दो व्यक्ति हिरासत में लिए गए हैं, लेकिन ऑपरेशन अभी जारी है.

प्रत्यक्षदर्शियों और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के मुताबिक, काले कपड़ों में दो बंदूकधारी एक ब्रिज पर दिखे और उन्होंने कई राउंड फायरिंग की. कम से कम एक दर्जन से लेकर 50 तक गोलियों की आवाजें सुनाई दी. लोग बीच से भागते हुए दिखे और पुलिस सायरन गूंजते रहे. कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया कि यह हमला हनुक्का (यहूदी त्योहार) के उत्सव के दौरान हुआ, जहां चबाड ऑफ बॉन्डी द्वारा आयोजित “चानुका बाय द सी” इवेंट चल रहा था.

पीएम अल्बनीज ने पुलिस को दिया निर्देश

एम्बुलेंस सेवा ने बताया कि कम से कम 10 लोग घायल हुए हैं. कई मीडिया रिपोर्ट में 10 लोगों की मौत की खबर है. हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. पुलिस ने अफवाहें न फैलाने की चेतावनी दी है और कहा कि अन्य जगहों पर कोई घटना नहीं हुई है.

ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज के कार्यालय ने कहा कि वे स्थिति से अवगत हैं और लोगों से पुलिस निर्देशों का पालन करने को कहा. न्यू साउथ वेल्स प्रीमियर क्रिस मिन्स ने इसे “गंभीर रूप से परेशान करने वाला” हादसा बताया है. पुलिस घटना की जांच में जुटी हैं.

मारा गया एक हमलावर

अधिकारियों के मुताबिक, सिडनी में फायरिंग से दहशत मचाने वाला एक हमलावर मारा गया है, जबकि दूसरा घायल है. इस हमले के आतंकी होने की आशंका है. हालांकि आधिकारिक रूप से अभी इसे आतंकवादी हमला घोषित नहीं किया गया है. मारे गए हमलावर का नाम नावीद अकरम बताया जा रहा है.

Latest News

दूध का सेवन इन लोगों के लिए है खतरनाक, झेलनी पड़ जाएगी गंभीर परेशानी! जानिए

Milk Drinking Disadvantage: दूध से पनीर, मावा और दही के साथ कई तरह की मिठाई और व्यंजन भी बनते...

More Articles Like This

Exit mobile version