अलीगढ़ में हादसा: दो सड़क दुर्घटनाओं में पिता-पुत्र सहित चार लोगों की मौत, कई घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

अलीगढ़: यूपी के अलीगढ़ से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यहां थाना गभाना के अलीगढ़-दिल्ली हाईवे पर रविवार को तड़के बकरों से लटा कैंटर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया. वहीं दूसरी दुर्घटना में एक अन्य कैंटर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी. दोनों हादसों में पिता-पुत्र सहित एटा के चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल हुए हैं. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाया.

थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया

इस संबंध में थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि एटा के कस्बा मारहरा के पशु व्यापारी कुछ लोगों के साथ दो कैंटरों में बकरे-बकरियां, भेड़ लादकर दिल्ली बेचने के लिए जा रहे थे. एक कैंटर पर 6 और दूसरे कैंटर पर पांच लोग सवार थे. आज तड़के 3.30 बजे बकरों से लदा आगे चल रहा एक कैंटर गभाना हाईवे के गांव भुकरावली के पास पहुंचा. इसी दौरान तेज रफ्तार कैंटर बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गया.

कैंटर के ऊपर बैठे 6 लोग झटके से नीचे गिर गए. इस हादसे में हजारी लाल (65 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि इनके बेटे अमर सिंह (32) और हरीशचंद्र निवासी मारहरा एटा को मेडिकल कॉलेज में मृत घोषित कर दिया. इस हादसे में विमल, सतेंद्र और गुड्डू घायल हुए हैं.

दूसरा हादसा दुर्घटनास्थल से तीन किलोमीटर पहले हाईवे पर ही गांव भांकरी के समीप हुआ. पीछे आ रहे कैंटर की गभाना क्षेत्र में ही एक स्थान पर सीएनजी खत्म हो गई थी. लोग कैंटर में बैठे थे कि उन्हें जानकारी मिली कि उनका आगे चल रहा कैंटर पलट गया है. इस पर वह एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में लिफ्ट लेकर दुर्घटनास्थल पर जा रहे थे.

इसी दौरान एक अन्य कैंटर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी, जिसमें रूपेंद्र निवासी मारहरा एटा की मौत हो गई. यशवीर, महाराज सिंह और दीपक घायल हो गए. घायलों में दो को जिला अस्पताल और अन्य को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना की जांच कर रही है.

Latest News

Helicopter Crash: यूटा में जंगल की आग बुझा रहा हेलिकॉप्टर क्रैश, दोनों पायलटों की मौत

Helicopter Crash: बीते दिनों यूटा में जंगल की आग बुझाते समय दुर्घटनाग्रस्त हुए हेलीकॉप्टर के दो पायलटों की मौत...

More Articles Like This

Exit mobile version