शहबाज शरीफ ने भी माना पाकिस्‍तान ‘भीख मागने का कटोरा’, दोस्‍त देशों को लेकर पाक पीएम ने कही ये बात

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

 Pakistan economy: पाकिस्तान की हालत कैसी है ये किसी से छिपी हुई नहीं है. ऐसे में पड़ोसी देश भी मानने लगा है कि पाकिस्‍तान भीख मांगने का कटोरा है और इसकी पुष्टि किसी और ने नहीं बल्कि खुद प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने की है. उन्‍होंने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि कई देश नहीं चाहते है कि हम उनके पास भीख का कटोरा लेकर आए.

पाक पीएम ने गिनाए भरोसेमंद देशों के नाम

बलूचिस्तान के क्वेटा में कमांड एंड स्टाफ कॉलेज में सेना के अधिकारियों को संबोधित करते हुए पाकिस्‍तानी पीएम शहबाज शरीफ ने कहा कि कहा कि चीन, सऊदी अरब, तुर्किये, कतर, UAE, पाकिस्‍तान के भरोसेमंद देश है. ऐसे में वो उम्‍मीद करते है कि हम उनके साथ ट्रेड, कॉमर्स, इनोवेशन, डेवलपमेंट, शिक्षा, स्वास्थ्य, और इन्वेस्टमेंट में शामिल हों. वो नहीं चाहते है कि इस्‍लामाबाद उनके यहां भीख का कटोरा लेकर जाएं.

असीम मुनीर को लेकर बोले शरीफ

शहबाज शरीफ ने कहा कि वह और फील्ड मार्शल असीम मुनीर अब अपने कंधों पर निर्भरता का बोझ नहीं उठाना चाहते. उन्होंने कहा कि फील्ड मार्शल सैयद असीम मुनीर के साथ मैं आखिरी व्यक्ति हूं जो इस बोझ को अपने कंधों पर उठाना चाहता हूं, क्योंकि आखिरकार इसका भार इस देश के कंधों पर है. पाकिस्तान का विकास उसके संसाधनों के दोहन पर निर्भर करता है.

इसे भी पढें:-किसके हाथों में होगी NASA की कमान? ट्रंप का ऐलान- अब इसाकमैन नहीं रहेंगे अंतरिक्ष एजेंसी के प्रमुख पद के लिए विचाराधीन

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version