“भाजपा का समर्थन करिए, पंजाब को करेंगे चिट्टा मुक्त”, जालंधर में अमित शाह बोले

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Amit Shah Jalandhar Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज जालंधर के परागपुर स्थित रैली स्थल से पंजाबियों को संबोधित किया. शाह ने सबसे पहले महान सिख गुरुओं की धरती को प्रणाम किया और फिर अपने भाषण की शुरुआत की. अमित शाह ने कहा कि जालंधर आना उनके लिए सौभाग्य की बात है और पंजाब को नशे से दूर करने के लिए यहां आना उनके लिए परम सौभाग्य है. उन्होंने पंजाब के इतिहास और देश के प्रति पंजाबियों के योगदान का भी जिक्र किया. शाह ने पंजाब के किसानों का जिक्र करते कहा कि वह देश के लिए अन्न पैदा करता है.

पंजाबियों ने देश की आजादी और सुरक्षा के लिए लगातार बलिदान दिए

शाह ने कहा कि पंजाबियों ने देश की आजादी और सुरक्षा के लिए लगातार बलिदान दिए हैं. आजादी से पहले और आजादी के बाद भी देश के लिए पंजाब का योगदान अहम रहा है. रैली में अमित शाह ने पंजाब में नशे के मुद्दे को लेकर आम आदमी पार्टी की सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब में चिट्टे के कारोबार को खुलेआम चलने दिया गया और नशे के खिलाफ पर्याप्त कार्रवाई नहीं की गई. उन्होंने कहा कि “भाजपा का समर्थन करिए, 31 दिसंबर 2029 से पहले पंजाब को चिट्टे के व्यापार से मुक्त कर देंगे.” उन्होंने कहा कि पंजाब को नशे से मुक्त करने के लिए केंद्र सरकार लगातार प्रयास कर रही है.

विज्ञापनों पर 785 करोड़ रुपए खर्च कर रही सरकार  

शाह ने पंजाब सरकार के विज्ञापन खर्च पर भी सवाल उठाया. उन्होंने दावा किया कि सरकार हर साल 785 करोड़ रुपये विज्ञापनों पर खर्च कर रही है. उन्होंने कहा कि सरकार ने पंजाब की जनता से कई वादे किए थे और अब उन वादों का हिसाब देना चाहिए. 785 करोड़ रुपये के विज्ञापन खर्च का आरोप अमित शाह ने इससे पहले मार्च 2026 की मोगा रैली में भी लगाया था.

16 मेडिकल कॉलेज बनाने का वादा भी नहीं हुआ पूरा

अमित शाह ने 25 लाख नौकरियां देने के वादे का जिक्र करते हुए पूछा कि इस वादे का क्या हुआ. उन्होंने 16 हजार क्लीनिकों को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए और कहा कि केवल क्लीनिक बनाने से बात पूरी नहीं होती, बल्कि 16 मेडिकल कॉलेज बनाने का वादा भी पूरा नहीं हुआ.

हरियाणा में किसानों को दिया गया MSP

शाह ने खनन से होने वाली आय बढ़ाने के दावे पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार के दौरान यह आय बढ़ने के बजाय कम हुई. अमित शाह ने 26 फसलों पर MSP देने के वादे का भी जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि पंजाब में यह वादा पूरा नहीं हुआ, जबकि हरियाणा में किसानों को MSP दिया गया. शाह ने सिख विरोधी दंगों से जुड़े पीड़ितों को आर्थिक सहायता देने के मुद्दे पर भी पंजाब सरकार को घेरा. उन्होंने दावा किया कि इस संबंध में किए गए वादे पूरे नहीं हुए.

Latest News

भारत के स्टील सेक्टर ने पकड़ी रफ्तार, पहली छमाही में उत्पादन 3.7% बढ़कर 81.8 मिलियन टन पहुंचा

India Steel Production: भारत के स्टील सेक्टर ने चालू FY26-27 की पहली छमाही में मजबूत प्रदर्शन किया है. घरेलू...

More Articles Like This

Exit mobile version