अलीगढ़ में हादसाः ट्रक से टकराई तेज रफ्तार बाइक, चार युवकों की मौत

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

अलीगढ़ः यूपी के अलीगढ़ से भीषण सड़क हादसे की खबर आ रही है. इस हादसे में बाइक सवार चार युवकों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि यह हादसा शनिवार की देर रात हुआ. तेज रफ्तार बाइक खड़े ट्रक से टकरा गई. सूचना पर पहुंची पुलिस शवों को कब्जे में लेकर घटना की जांच में जुट गई.

अलीगढ़ की तरफ जा रहे थे बाइक सवार युवक
मिली के अनुसार, बुलंदशकर के दौलतपुर खुर्द गांव निवासी चार युवक शनिवार की देर बाइक से अलीगढ़ की तरफ जा रहे थे. इसी दौरान रात करीब दो बजे छेरत के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक से तेज रफ्तार बाइक की टक्कर हो गई. इस दुर्घटना में चारों में युवकों की मौत हो गई.

मृतकों में ये युवक हैं शामिल
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. मृतकों की पहचान गांव दौलतपुर खुर्द निवासी विकास, यश, रवि और सुनील के रूप में हुई. पुलिस ने दुर्घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस घटना की जांच में जुटी है.

Latest News

पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी ने मिलकर लिखा लेख, प्वाइंट वाइस समझे उनके लक्ष्य 

PM Narendra Modi and Giorgia Meloni write: पीएम नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने भारत-इटली के...

More Articles Like This