अल्मोड़ा में हादसाः खाई में गिरी बस, कम से कम सात लोगों की मौत, कई घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Almora Road Accident: उत्तराखंड से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यह हादसा आज सुबह अल्मोड़ा जिले में हुआ. इस हादसे में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल है. घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है.

रामनगर की ओर आ रही थी

मिली जानकारी के मुताबिक, मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे एक निजी यात्री बस द्वाराहाट से भिकियासैण होते हुए रामनगर की ओर आ रही थी. इसी दौरान भिकियासैंण पहुंचने से पहले ही करीब सात किलो मीटर पहले सिरकौन गांव के पास बस अचानक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई.

हादसे के बाच मची चीख-पुकार

हादसे में बाद बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई. हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग, पुलिस और SDRF की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया.

घायलों को खाई से निकालकर इलाज के लिए भिकियासैण के अस्पताल भेजा गया है. बताया गया है कि इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. बताया गया है कि बस में 12-13 यात्री सवार थे.

SSP देवेंद्र पिंचा ने कहा…

अल्मोड़ा के SSP देवेंद्र पिंचा ने कहा, “बचाव टीमों को मौके पर भेज दिया गया है. कुछ लोगों की मौत की खबरें हैं.” पुलिस की टीम अभी मृतकों की शिनाख्त करने और हादसे के सही कारणों की जांच में जुटी हैं.

Latest News

NVS-03 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने इसरो को दी बधाई, बोले- नाविक सिस्टम होगा और मजबूत

NVS-03 Satellite Launch: भारत ने अंतरिक्ष के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है. इसरो ने स्वदेशी...

More Articles Like This

Exit mobile version