अमेठी में हादसाः ट्रक और बुलेट की टक्कर, तीन युवकों की मौत, लौट रहे थे बारात से

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

अमेठीः यूपी के अमेठी में शुक्रवार की देर रात भीषण हादसा हो गया. बाइक और ट्रक की टक्कर हो गई. इस हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई. बताया गया है कि तीनों युवक बारात से लौट रहे थे.

हारीपुर गांव में गई थी बारात थी

जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र  के महाराजपुर निवासी शेरा लाल कोरी के घर से शुक्रवार शाम पीपरपुर थाना क्षेत्र के हारीपुर गांव में बारात गई थी. उसी बारात में शामिल होने महाराजपुर गांव निवासी उत्कर्ष सिंह, बजरंग सिंह और अंशु सिंह बुलेट बाइक गए थे.

बुलेट से घर लौट रहे थी तीनों युवक

देर रात तीनों युवक हारीपुर गांव से अपनी बुलेट मोटरसाइकिल से वापस घर लौट रहे थे. इसी दौरान अमेठी सुल्तानपुर मार्ग पर थौरा गांव के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार डीसीएम ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी.

दो युवकों की मौके पर और तीसरे ने अस्पताल में तोड़ा दम

लोगों ने दुर्घटना की जानकारी पुलिस को दी. कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन तब तक उत्कर्ष सिंह और बजरंग सिंह की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि गंभीर रूप से घायल अंशु को पुलिस तत्काल जिला अस्पताल लाई, जहां उपचार के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया.

कोतवाल रवि सिंह ने बताया

घटना की जानकारी मिलते ही गांव के लोग मौके पर पहुंच गए. इस संबंध में कोतवाल रवि सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौत हुई है. तीनों एक कार्यक्रम से वापस अपने घर महराजपुर लौट रहे थे. घटना में शामिल वाहन को कब्जे में लिया गया है. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This