आजमगढ़ में हादसा: पेड़ से टकराई बेकाबू कार, तीन युवकों की मौत, छह घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Azamgarh Accident: यूपी के आजमगढ़ से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है. हाई स्पीड एक कार दुर्घटना का शिकार हो गई. इस हादसे में जहां तीन युवकों की मौत हो गई, वहीं छह घायल है और उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आजमगढ़ के फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के जगदीशपुर गांव के पास मंगलवार की भोर में एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार बेकाबू होकर पेड़ से टकराकर पलट गई. इस हादसे में कार में सवार तीन युवकों की मौत हो गई और छह गंभीर रूप से घायल हो गए.

सीओ फूलपुर किरण पाल सिंह ने बताया

सीओ फूलपुर किरण पाल सिंह ने बताया कि पंजाब नंबर की स्विफ्ट कार में कुल नौ लोग सवार थे. ये सभी फूलपुर से सरायमीर की ओर जा रहे थे. युवकों ने गणेश प्रतिमा स्थापित की थी और वे रातभर पंडाल में शामिल थे. मंगलवार की भोर में करीब साढ़े चार बजे जगदीशपुर के पास यह हादसा हुआ.

मृतकों और घायलों में ये लोग हैं शामिल

मृतकों में सत्यम मोदनवाल (20 वर्ष) और निखिल गुप्ता (17 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई. गंभीर रूप से घायल लकी सोनकर (19 वर्ष) ने फूलपुर अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. घायलों में अंश सोनकर (17 वर्ष), अनमोल मोदनवाल (18), किशन मोदनवाल (20), सक्षम बरनवाल (17), अनुराग पांडेय और शगुन उर्फ कौस्तुभ पांडेय शामिल हैं. इन सभी का इलाज अस्पताल में चल रहा है. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. घटना की जांच में जुटी हैं.

Latest News

दक्षिणी सूडान में सोने की खदान ढहने से 67 लोगों की मौत, दर्जनों की तलाश जारी

Gold Mine Collapse: दक्षिणी सूडान में मंगलवार को एक सोने की खदान ढह गई, जिससे 67 लोगों की मौत...

More Articles Like This

Exit mobile version