Engineers Day: योगी आदित्यनाथ समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने अभियंताओं को दी बधाई, भारत रत्न विश्वेश्वरैया को किया याद 

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Engineers Day:आज देशभर में अभियंता दिवस मनाया जा रहा है. ऐसे में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री ने अभियंताओं को बधाई दी है. साथ ही ‘भारत रत्न’ डॉ. एम. विश्वेश्वरैया की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि भी अर्पित की. इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि “आधुनिक भारत के निर्माण को अपनी प्रतिभा, तकनीकी कौशल और राष्ट्रसेवा से नई दिशा देने वाले महान अभियंता, ‘भारत रत्न’ डॉ. एम. विश्वेश्वरैया की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राष्ट्र के विकास को अपने ज्ञान और नवाचार से गति देने वाले सभी अभियंताओं को ‘अभियंता दिवस’ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. आपकी मेधा से आकार लेता नया भारत ही विश्वेश्वरैया के स्वप्नों को सच्ची श्रद्धांजलि है.”

मोहन यादव ने भी दी बधाई

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक्स पर अपने पोस्ट में कहा कि “महान अभियंता, ‘भारत रत्न’ डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती पर सादर नमन करता हूं एवं सभी अभियंताओं को ‘राष्ट्रीय अभियंता दिवस’ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. डॉ. विश्वेश्वरैया ने अपनी प्रतिभा, तकनीकी दक्षता और समर्पण से राष्ट्र निर्माण में जो योगदान दिया, वह सदैव स्मरणीय रहेगा.”

सीएम भजनलाल शर्मा ने भीडॉ. एम. विश्वेश्वरैया जी को किया नमन 

वहीं, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक्स पर लिखा कि “महान अभियंता तथा भारत रत्न से सम्मानित डॉ. एम. विश्वेश्वरैया जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन! इस अवसर पर राष्ट्र निर्माण में निरंतर समर्पित सभी कर्मठ अभियंताओं को अभियंता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! आपके तकनीकी दक्षता और दूरदर्शी सोच से भारत विकास के नए शिखरों को स्पर्श कर रहा है.”

अभियंताओं का अतुलनीय योगदान सदैव हमारे लिए प्रेरणास्रोत

इसके अलावा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने पोस्ट में लिखा कि “विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में अपने ज्ञान, कौशल और नवाचार से महत्वपूर्ण योगदान देने वाले समस्त अभियंताओं को अभियंता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. भारत रत्न डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया जी ने अपनी असाधारण प्रतिभा, दूरदृष्टि और तकनीकी दक्षता से देश के इंफ्रास्ट्रक्चर, सिंचाई, जल प्रबंधन एवं औद्योगिक विकास को नई दिशा दी. राष्ट्र निर्माण में आपका अतुलनीय योगदान सदैव हमारे लिए प्रेरणास्रोत रहेगा.”

दिल्ली की सीएम ने डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया जी को किया याद

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि “भारत के नवनिर्माण को नई दिशा देने वाले महान अभियंता एवं ‘भारत रत्न’ डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन. अपनी प्रतिभा, परिश्रम और तकनीकी कौशल से राष्ट्र निर्माण को गति देने वाले सभी कर्मठ अभियंताओं को ‘अभियंता दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं.”

Latest News

इंटरनेशनल वाटर्स में पाकिस्तान नेवी ने की उकसावे वाली हरकत, भारत ने दी चेतावनी

International Waters Clash: इंटरनेशनल वाटर्स में पाकिस्तान नेवी ने बेहद खतरनाक और उकसावे वाली हरकत की है. दरअसल, पाकिस्तानी...

More Articles Like This

Exit mobile version