बदायूं में हादसा: आचनक सामने आया कुत्ता, पलटी हाई स्पीड कार, दो महिलाओं सहित तीन की मौत, कई घायल

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Accident in Badaun: बदायूं से सड़क हादसे की खबर सामने आई है. गंगा एक्सप्रेस-वे पर जानवर की वजह से तेज रफ्तार कार पलट गई. इस हादसे में जहां दो महिलाओँ सहित तीन लोगों की मौत हो गई, वहीं छह लोग घायल हो गए. घायलों को अस्पताल ले जाया गया.

गंगा एक्सप्रेस-वे पर हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार की देर रात करीब तीन बजे वजीरगंज थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेस-वे पर किमी नंबर 175 के पास एक तेज रफ्तार कार से सामने अचानक कुत्ता आ गया. उसे बचे में कार पलट गई. इस हादसे में दो महिलाओँ की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

कार चालक के अनुसार

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. तत्काल सभी घायलों को अस्पताल भेजवाया, जहां एक घायल युवक की मौत हो गई. कार चालक के अनुसार, अचानक कुत्ता सामने आने से हादसा हुआ. मौके पर कुत्ता भी मरा पड़ा मिला.

पुलिस ने बताया

पुलिस ने बताया कि अर्टिगा गाड़ी CH02AA4318 में चालक सहित नौ लोग सवार थे. सभी अलग-अलग परिवारों के बताए जा रहे हैं. ये कार रुपैडिया नेपाल से चंडीगढ़ जा रही थी. किमी नंबर 175 के पास अचानक सड़क पर कुत्ता आ गया. उसे बचाने के प्रयास में कार पलट गई.

हादसे में इनकी हुई मौत और ये लोग हुए घायल 

इस हादसे में नेपाल के जिला डांग निवासी दीपना खात्री (32 वर्ष) पत्नी नेमबहादुर और विपना सुनमगर (32) पत्नी विशाल की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं चालक दीपक ओली (28), पुष्पा (40), ज्ञान बहादुर मल्ल (22), यादव पोडे (22), विनोद (2), सिमोन (10 वर्ष) और एक अज्ञात व्यक्ति घायल हुआ है. सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है. जहां अज्ञात घायल ने भी दम तोड़ दिया.

पुलिस ने बताया कि शवों ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी वजीरगंज भेज दिया गया. घटना की सूचना ममृतक के परिजनों को दी गई है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Latest News

Weather Update Today: दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, पहाड़ों पर भी बिगड़ेगा मौसम

19 अगस्त को देश के कई हिस्सों में मानसूनी गतिविधियां तेज रहने की संभावना है. दिल्ली-NCR, यूपी, बिहार, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड समेत कई इलाकों में बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है.

More Articles Like This