बदायूं में हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, भात मांगने जा रही पांच महिलाओं की मौत

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Badaun Accident: यूपी के बदायूं से दुखद खबर सामने आई है. यहां शादी की खुशियां मातम में बदल गई. ट्रैक्टर-ट्रॉली ने ई-रिक्शा की टक्कर हो गई. इस हादसे में भात मांगने जा रही पांच महिलाओँ की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. यह हादसा उझानी में बरेली-मथुरा हाईवे पर बुधवार दोपहर गांव जुनुइया स्थित करुआ पुल के समीप हुआ.

विवाह की रस्म के तहत भात मांगने जा रही थी महिलाएं

जानकारी के अनुसार, उझानी कोतवाली क्षेत्र के गठौना गांव निवासी दल सिंह के पुत्र कुमार पाल की 29 जून को शादी है. विवाह की रस्म के तहत परिवार की महिलाएं कछला मुराबन नगरा से उझानी इलाके के गांव गठौना भात मांगने ई-रिक्शा जा रही थी.

हादसे में इन महिलाओं की हुई मौत

इसी दौरान करुआ पुल के पास विपरीत दिशा से आ रही एक बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी. इस हादसे में ई-रिक्शा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. उस पर सवार राजकुमारी पत्नी डाल सिंह, प्रेमवती पत्नी रामचंद्र मौर्य, रेवती पत्नी रामचंद्र मौर्य, सरला पत्नी भोजराज और नारायणी देवी पत्नी जितेंद्र निवासी गुलाबगढ़ी, कासगंज की मौत हो गई.

घायलों का इस्पताल में चल रहा इलाज

वहीं, डाल सिंह पुत्र सुम्मेरी और ई-रिक्शा चालक शनि पुत्र संजू गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल दोनों घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजवाया.

घटना की जांच में जुटी पुलिस

इस घटना से मृतकों के घर कोहराम मच गया. शादी की खुशियां मातम में बदल गई. पुलिस ने पांचों महिलाओं के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं. घटना की जांच में जुटी हैं.

Latest News

चीनी सरकार ने जारी किया वैश्विक शासन पर श्वेत पत्र, कहा- मानवता के साझा हितों और कल्याण से जुड़ा विषय

China: चीनी राज्य परिषद सूचना कार्यालय ने वैश्विक शासन पर एक श्वेत पत्र जारी किया. "अधिक न्यायपूर्ण और समान...

More Articles Like This