बांग्लादेश में हादसाः अस्पताल में AC की गैस से रिसाव, थम गई छह नवजात शिशुओं की सांस

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

AC gas leak in Bangladesh: बांग्लादेश से दिल को दुखी करने वाली खबर सामने आई है. राजधानी ढाका के मोघबाजार स्थित अद-दीन अस्पताल में मंगलवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया. एक वार्ड में एयर कंडीशनिंग सिस्टम से गैस लीक होने की वजह से छह नवजातों की सांसे थम गई. घटना की जानकारी स्थानीय मीडिया ने बुधवार को दी. ढाका ट्रिब्यून ने रामना डिवीजन के डिप्टी पुलिस कमिश्नर शेख जाहिदुल इस्लाम के हवाले से इसकी पुष्टि की. उन्होंने कहा कि हादसे की जांच की जा रही है.

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, अस्पताल के एक वार्ड में एसी सिस्टम में खराबी आने के बाद गैस रिसाव हुआ, जिसके बाद वहां भर्ती नवजातों की हालत बिगड़ती चली गई और 6 की जान चली गई. अस्पताल प्रशासन ने बताया कि वार्ड में कुल 11 महिलाएं और उनके नवजात बच्चे भर्ती थे. शुरुआत में कुछ बच्चों की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें एनआईसीयू में ले जाया गया, लेकिन बाद में उन्हें वापस वार्ड में शिफ्ट किया गया.

मरीजों के परिजनों ने का आरोप है कि रात में पर्याप्त डॉक्टर और नर्स मौजूद नहीं थे और समय पर बच्चों को जरूरी चिकित्सा नहीं मिल पाई. मृतक नवजात की एक परिजन ने ढाका ट्रिब्यून से कहा कि उन्हें बताया गया था कि बच्ची आईसीयू में है, लेकिन घंटों इंतजार के बाद पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है.

ढाका मेट्रोपॉलिटन पुलिस (डीएमपी) आयुक्त ने कहा कि शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि एसी बंद और फिर दोबारा चालू किए जाने के दौरान स्थिति बिगड़ी, जिसके बाद कई बच्चों की हालत गंभीर हो गई. फिलहाल क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (सीआईडी) की टीम मौके पर जांच कर रही है.

Latest News

Saudi Arabia: सऊदी पर हूतियों का मिसाइल-ड्रोन हमला, US ने अपने नागरिकों को वापस बुलाया

Saudi Arabia News: सऊदी अरब के आसमान में लगातार मिसाइलों और ड्रोन का खतरा मंडरा रहा है. ईरान समर्थित...

More Articles Like This

Exit mobile version