बाराबंकी में हादसाः कार को डंपर ने मारी टक्कर, चार लोगों की मौत, बच्ची की हालत नाजुक

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Barabanki Accident: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है. मंगलवार को दिन में करीब 11 बजे डंपर ने कार में टक्कर मार दी. इस हादसे में कार सवार चार लोगों की जहां मौत हो गई. वहीं एक बच्ची गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज में चल रहा है.

सड़क हादसे में चार लोगों की मौत।

मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा मसौली थाना इलाके के बांदा-बहराइच मार्ग हुआ. पुलिस के अनुसार, बिंदौरा चाराहे के पास कार मुड़ रही थी. इसी दौरान बाराबंकी की तरफ से आए तेज रफ्तार डंपर ने कार में टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार अंदर फंस गए.

हादसे के बाद राहगीर मौके पर पहुंचे. पुलिस को सूचना देने के बाद लोग कार में फंसे लोगों को निकालने में जुट गए. कुछ ही देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. लोगों की मदद से काफी प्रयास के बाद अंदर फंसे घायलों को बाहर निकाला.

तत्काल घायलों को बड़ा गांव सीएचसी ले जाया गया. वहां एक किशोर सहित चार लोगों को मृत घोषित कर दिया गया. मौत की पुष्टि बड़ागांव सीएचसी के अधीक्षक डॉ. राधेश्याम गौड़ ने की है. घायल आठ वर्षीय बच्ची का इलाज चल रहा है.

पुलिस ने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर पहचान का प्रयास किया जा रहा है. कार आदर्श नगर कमता निवासी मोहम्मद शरीफ के नाम पर है. दुर्घटना के बाद चालक डंपर छोड़कर फरार हो गया. उसकी तलाश की जा रही है.

Latest News

बिठूर में बोले CM योगी- सिर्फ भाजपा के पास दंगाइयों का उपचार, सपा के नेता भी लेने लगे हैं राम का नाम, इनके इरादे...

Cm Yogi In Kanpur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर के बिठूर में अपने संबोधन के दौरान समाजवादी पार्टी पर...

More Articles Like This

Exit mobile version