Accident in Basti: टहलने निकले थे तीन बुजुर्ग, रोडवेज बस ने ली दो की जान

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Accident in Basti: यूपी के पुरानी बस्ती से सड़क हादसे की खबर आ रही है. यहां गुरुवार की सुबह टहलने निकले तीन बुजुर्गों को रोडवेज बस ने टक्कर मार दिया. इस हादसे में दो बुजुर्गों की मौत हो गई, जबकि तीसरा घायल हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस शवों को कब्जे में लेकर घटना की जांच में जुट गई.

हादसे में राजेंद्र और बाबू की हुई मौत
जानकारी के अनुसार, गुरुवार की सुबह मुंडेरवा बाजार निवासी राजेंद्र चौधरी (72 वर्ष) पुत्र हीरामन, बाबू राम भट्ट (70 वर्ष) पुत्र राम नरेश और 55 वर्षीय रामचंद्र गुप्ता पुत्र शिवदास रोज की तरह घर से सुबह टहलने निकले थे. इसी दौरान मुंडेरवा कांटे मार्ग पर उमरी अहरा के पास बस्ती की ओर से आ रही सोनौली डिपो की बस ने तीनों को टक्कर मार दिया.

इस हादसे में तीन घायल हो गए. सूचना पर मौके पर पहुंची मुंडेरवा पुलिस ने तत्काल घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया. वहां चिकित्सक ने दो की हालत गंभीर देख मेडिकल कालेज कैली रेफर कर दिया. वहां जांच के बाद चिकित्सक ने राजेंद्र चौधरी को मृत घोषित कर दिया.

घटना की जांच में जुटी पुलिस
चिकित्सकों ने गम्भीर रूप से घायल बाबू राम भट्ट को बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया. गोरखपुर ले जाते समय रास्ते मे सहजनवा के पास बाबू राम भट्ट ने भी दम तोड़ दिया. घायल रामचंद्र गुप्ता को इलाज के बाद जिला अस्पताल से घर भेज दिया गया. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना की जांच में जुट गई.

Latest News

Surya Jal Samagri: सूर्य को अर्घ्य देते समय इन बातों का रखें ध्यान, जानिए रविवार और रोजाना के जल में क्या है अंतर

Surya Jal Samagri: नवग्रह में भगवान सूर्य को ग्रहों का राजा माना जाता हैं. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य का...

More Articles Like This

Exit mobile version